Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Last mile connectivity In small vehicles also fare will be paid through same system

लास्ट माइल कनेक्टिविटी: छोटे वाहनों में भी एक ही प्रणाली से होगा किराये का भुगतान, जानिए क्या होंगी सुविधाएं

Sat, 18 Mar 2023 04:00 AM IST
आकाश दुबे सर्वेश कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
सर्वेश कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 18 Mar 2023 04:00 AM IST
सार

वर्ल्ड रिसोर्स इंस्टीट्यूट (डब्ल्यूआरआई), इंडिया के प्रोग्राम हेड (परिवहन) सुदीप्त मैती का कहना है कि लास्ट माइल कनेक्टिविटी के लिए भी पेमेंट का तरीका आसान करने से यात्रियों को फायदा होगा। इससे सभी परिवहन सुविधाओं के लिए एक ही तकनीक पर आधारित नए विकल्प की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Last mile connectivity In small vehicles also fare will be paid through same system
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

परिवहन प्रणाली को विश्वस्तरीय बनाने व अंतिम छोर तक पहुंचने के लिए सुविधा को सबसे पहले सुदृढ़ करना जरूरी है। इसके लिए ई रिक्शा, ऑटो या फीडर बसों की सुविधाओं में विस्तार के साथ-साथ इसे नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) के तहत जोड़ने पर काम चल रहा है। इससे मेट्रो, बस यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए बार-बार किराये का भुगतान नहीं करना होगा। मेट्रो और बसों में इस्तेमाल की जा रही तकनीक का इन वाहनों के किराये के लिए भी इस्तेमाल कर सके, इसके लिए ट्रायल भी चल रहा है। एक ही कार्ड का सभी परिवहन साधनों के लिए किराये का भुगतान करने की सुविधा मुहैया करने की कवायद चल रही है। इसके सफल होने पर दिल्लीवासी कम समय में गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

लास्ट माइल कनेक्टिविटी के तौर पर ई-रिक्शा, ऑटो के अलावा फीडर बसें चल रही हैं। मेट्रो की फीडर बसें भी अब परिवहन विभाग चलाएगा। बस यात्रियों को भी बस स्टॉप से आगे जाने के लिए ई-रिक्शा और ऑटो का विकल्प है। वर्ल्ड रिसोर्स इंस्टीट्यूट (डब्ल्यूआरआई), इंडिया के प्रोग्राम हेड (परिवहन) सुदीप्त मैती का कहना है कि लास्ट माइल कनेक्टिविटी के लिए भी पेमेंट का तरीका आसान करने से यात्रियों को फायदा होगा। इससे सभी परिवहन सुविधाओं के लिए एक ही तकनीक पर आधारित नए विकल्प की तलाश जारी है।

पायलट परियोजना के तौर पर इसका अध्ययन किया जा रहा है। मेट्रो और बसों में इस्तेमाल की जा रही तकनीक को कैसे छोटे परिवहन साधनों के लिए भी उपयुक्त बनाया जाए, इसपर मंथन किया जा रहा है। इसके लिए भुगतान के लिए एक जैसी तकनीक को भी लागू करना होगा ताकि एक ही कार्ड या एप का सभी परिवहन साधनों के के लिए इस्तेमाल किया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ेंगी सुविधाएं
-लास्ट माइल कनेक्टिविटी से मेट्रो और बसों की राइडरशिप बढ़ेगी 
-यात्रियों को कम वक्त और खर्च में सफर आसान होगा 
-समय की पाबंदी जरूरी है, क्योंकि यात्रा के समाप्त होने तक अगर किसी भी जगह देरी होती है तो इसका असर यात्रियों पर पड़ता है। 
-कम चौड़ाई वाली सड़क पर भी आसानी से छोटे वाहन चल सकते हैं। इसके लिए ई वाहनों के इस्तेमाल से प्रदूषण भी कम होगा। 
-अगर किसी मार्केट या सार्वजनिक स्थल पर वाहन प्रतिबंधित हैं तो वहां साइकिल या पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ को बेहतर बनाना चाहिए 
-ई-साइकिल और पैदल चलने वाले को खास तवज्जो देने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed