{"_id":"5d0266fbbdec226db96ae79e","slug":"last-chance-for-admission-in-du-tomorrow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डीयू : दाखिले का अंतिम मौका कल, चूके तो अगले साल ही मिल पाएगा अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीयू : दाखिले का अंतिम मौका कल, चूके तो अगले साल ही मिल पाएगा अवसर
Thu, 13 Jun 2019 09:45 PM IST
राजेश सैनी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Thu, 13 Jun 2019 09:45 PM IST
सार
-रात 11:59 बजे बंद हो जाएगी आवेदन खिड़की
-आवेदन से चूके तो अगले साल ही मिल पाएगा अवसर
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2019-20 में दाखिले के लिए जारी आवेदन की दौड़ में शामिल होने के लिए शुक्रवार को आखिरी मौका है। 30 मई से शुरू हुई आवेदन की रेस 14 जून आधी रात 11:59 बजे समाप्त हो जाएगी। आवेदन शुल्क भी इसी समय तक जमा होगा। आवेदन से चूके तो अगले साल ही मौका मिल पाएगा। हालांकि, अभी भी बड़ी संख्या में छात्रों ने आवेदन नहीं किया है। ऐसे छात्रों को प्रशासन की सलाह है कि वह शुक्रवार को समय रहते आवेदन कर लें।
विज्ञापन
डीयू में अंडर ग्रेजुएट स्तर की लगभग 61 हजार सीटों के लिए सामान्य, ओबीसी, एससी-एसटी, ईडब्ल्यूएस स्पोर्ट्स व ईसीए कोटे, नॉन कालिजिएयट, दस प्रवेश परीक्षा आधारित कोर्सेज सभी के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो राजीव गुप्ता ने बताया कि दाखिला पोर्टल पर पंजीकरण कर आवेदन शुल्क जमा कराया जा सकता है। इसके बाद पंजीकरण की खिड़की बंद हो जाएगी। अब फॉर्म भरने में गलती बिल्कुल ना करें और ना ही दूसरा फॉर्म भरें।
विज्ञापन
यदि गलती हो गई है तो फॉर्म में एडिट करने के विकल्प का इस्तेमाल कर गलती सुधार लें। फॉर्म में उपलब्ध सभी कोर्सेज के विकल्पों को भरें। यदि अभी कोई कोर्स नहीं भरा और कट ऑफ आने पर उसी में दाखिले पाने का प्रयास करेंगे तो दाखिला नहीं होगा। अपलोड से पहले दस्तावेज को स्वयं सत्यापित करना जरूरी है। शुक्रवार को आवेदन करना भी है तो अंतिम समय का इंतजार ना करें। अंतिम समय में दाखिला पोर्टल पर ट्रैफिक बढ़ने से पोर्टल की रफ्तार धीमी हो सकती है।
विज्ञापन
जीसस एंड मैरी में 14 जून व सेंट स्टीफंस में 15 जून तक आवेदन का मौका
दिल्ली विश्वविद्यालय के जीसस एंड मैरी कॉलेज में भी ऑनलाइन आवेदन करने का अंतिम दिन शुक्रवार ही है। इसके बाद कॉलेज किसी आवेदन को स्वीकार नहीं करेगा, जबकि सेंट स्टीफंस में 15 जून तक आवेदन किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि दोनों ही कॉलेजों में आवेदन के लिए पहले डीयू के दाखिला पोर्टल पर पंजीकरण किया जाना जरूरी है। उसी पंजीकरण नंबर के आधार पर इन कॉलेजों में आवेदन किया जा सकता है।
यूजी ऑनलाइन आवेदन का आंकड़ा
कुल पंजीकरण 3, 19, 672
आवेदन शुल्क के साथ फॉर्म जमा 2, 10,003
सामान्य श्रेणी के फॉर्म जमा 1,26, 857
ओबीसी श्रेणी के फॉर्म जमा 42, 456
एससी श्रेणी के फॉर्म जमा 28, 625
एसटी श्रेणी के फॉर्म जमा 5, 870
ईडब्ल्यूएस श्रेणी के फॉर्म जमा 6, 195
दिल्ली विश्वविद्यालय के जीसस एंड मैरी कॉलेज में भी ऑनलाइन आवेदन करने का अंतिम दिन शुक्रवार ही है। इसके बाद कॉलेज किसी आवेदन को स्वीकार नहीं करेगा, जबकि सेंट स्टीफंस में 15 जून तक आवेदन किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि दोनों ही कॉलेजों में आवेदन के लिए पहले डीयू के दाखिला पोर्टल पर पंजीकरण किया जाना जरूरी है। उसी पंजीकरण नंबर के आधार पर इन कॉलेजों में आवेदन किया जा सकता है।
यूजी ऑनलाइन आवेदन का आंकड़ा
कुल पंजीकरण 3, 19, 672
आवेदन शुल्क के साथ फॉर्म जमा 2, 10,003
सामान्य श्रेणी के फॉर्म जमा 1,26, 857
ओबीसी श्रेणी के फॉर्म जमा 42, 456
एससी श्रेणी के फॉर्म जमा 28, 625
एसटी श्रेणी के फॉर्म जमा 5, 870
ईडब्ल्यूएस श्रेणी के फॉर्म जमा 6, 195
पीजी ऑनलाइन आवेदन का आंकड़ा
कुल पंजीकरण 1, 02, 139
आवेदन शुल्क के साथ फॉर्म जमा 64, 545
सामान्य श्रेणी के फॉर्म जमा 36, 642
ओबीसी श्रेणी के फॉर्म जमा 13, 585
एससी श्रेणी के फॉर्म जमा 9,993
एसटी श्रेणी के फॉर्म जमा 3, 337
ईडब्ल्यूएस श्रेणी के फॉर्म जमा 1,288
कुल पंजीकरण 1, 02, 139
आवेदन शुल्क के साथ फॉर्म जमा 64, 545
सामान्य श्रेणी के फॉर्म जमा 36, 642
ओबीसी श्रेणी के फॉर्म जमा 13, 585
एससी श्रेणी के फॉर्म जमा 9,993
एसटी श्रेणी के फॉर्म जमा 3, 337
ईडब्ल्यूएस श्रेणी के फॉर्म जमा 1,288