{"_id":"b6f68f7cd2d9ff4de6ba8054d7c2bc80","slug":"land-no-hurdle-for-metro-corridoor-project","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनें नहीं बनेंगी मेट्रो विस्तार में बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीनें नहीं बनेंगी मेट्रो विस्तार में बाधा
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 13 May 2014 04:45 PM IST
विज्ञापन
बदरपुर-वाईएमसीए मेट्रो कॉरिडोर विस्तार में जमीन अधिग्रहण कोई बड़ी बाधा नहीं बनेगा।
विज्ञापन
इसकी वजह है कि रूट पर आने वाली ज्यादातर जमीन सरकारी विभागों की है।
हाल ही में मुख्य संसदीय सचिव शारदा राठौर ने घोषणा की है कि 1 जून को बल्लभगढ़ मेट्रो का शिलान्यास करा दिया जाएगा। सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा आधारशिला रखेंगे।
हालांकि अधिकारियों के पास मेट्रो के विस्तार को लेकर अभी उच्चाधिकारियों की तरफ से कोई लिखित निर्देश नहीं हैं।
लेकिन हुडा अधिकारियों ने अपने स्तर पर बल्लभगढ़ मेट्रो के लिए आकलन करना शुरू कर दिया है।
यह भी पढ़ें: गुड़गांव से आगे अब मानेसर तक दौड़ेगी मेट्रो!
विज्ञापन
हुडा अधिकारियों के मुताबिक बल्लभगढ़ तक मेट्रो के लिए करीब 3.2 किलोमीटर लंबा मेट्रो कॉरिडोर बनाया जाना है। जिसके लिए करीब 9.5 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाना है।
विज्ञापन
जिसमें से 70 प्रतशित जमीन ऐसी है जो सरकारी विभागों के पास है। उसे मेट्रो को ट्रांसफर करने में दिक्कत नहीं होगी।
इसमें भी अधिकतर जमीन हुडा, सिंचाई विभाग व रोडवेज की है। यहां जमीन नई भूमि अधिग्रहण नीति के तहत ली जाएगी।