फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lance Naik wife hanged in Vasant Vihar

वसंत विहार में लांस नायक की पत्नी फंदे में झूली, पति पर लगाए मारपीट के आरोप

Mon, 02 Sep 2019 12:55 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 02 Sep 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
Lance Naik wife hanged in Vasant Vihar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

वसंत विहार इलाके में सेना के लांस नायक की पत्नी सुनीता (32) ने रविवार सुबह गले में फंदा लगाकर जान दे दी। मौके से मिले सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि पति के किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध हैं। विरोध करने पर पति उससे और बेटे से मारपीट करता था।

विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, लांस नायक संजय पत्नी सुनीता और 12 वर्षीय बेटे पुनीत के साथ शंकर विहार, वसंत विहार में रहते थे। रविवार तड़के पांच बजे वे ड्यूटी पर चले गए। सुनीता ने पुनीत को चाय दी और खाने के लिए पूछा, लेकिन उसने मना कर दिया और खेलने में व्यस्त हो गया। 
विज्ञापन


सुनीता दूसरे कमरे में गई और पंखे से चुन्नी के जरिये गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह करीब साढ़े आठ बजे पुनीत का दोस्त आया और डोर बेल बजाई। काफी देर तक गेट नहीं खुलने पर पुनीत कमरे से बाहर आया तो मां को फंदे में लटके देखा। उसने दोस्त व पड़ोस में रहने वाले लोगों को सूचना दी। इसके बाद सुनीता को आरआर अस्पताल ले जाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों ने सुनीत को मृत घोषित कर दिया। पुलिस को ड्राइंग रूम में सुसाइड नोट मिला है। सुनीता ने किसी सीईओ को संबोधित करते हुए सुसाइड नोट लिखा है। इसमें सीईओ से कहा है कि वह उसके बेटे का ध्यान रखे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed