{"_id":"5d6c1b398ebc3e018309fce5","slug":"lance-naik-wife-hanged-in-vasant-vihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसंत विहार में लांस नायक की पत्नी फंदे में झूली, पति पर लगाए मारपीट के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसंत विहार में लांस नायक की पत्नी फंदे में झूली, पति पर लगाए मारपीट के आरोप
Mon, 02 Sep 2019 12:55 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 02 Sep 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वसंत विहार इलाके में सेना के लांस नायक की पत्नी सुनीता (32) ने रविवार सुबह गले में फंदा लगाकर जान दे दी। मौके से मिले सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि पति के किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध हैं। विरोध करने पर पति उससे और बेटे से मारपीट करता था।
विज्ञापन
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, लांस नायक संजय पत्नी सुनीता और 12 वर्षीय बेटे पुनीत के साथ शंकर विहार, वसंत विहार में रहते थे। रविवार तड़के पांच बजे वे ड्यूटी पर चले गए। सुनीता ने पुनीत को चाय दी और खाने के लिए पूछा, लेकिन उसने मना कर दिया और खेलने में व्यस्त हो गया।
विज्ञापन
सुनीता दूसरे कमरे में गई और पंखे से चुन्नी के जरिये गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह करीब साढ़े आठ बजे पुनीत का दोस्त आया और डोर बेल बजाई। काफी देर तक गेट नहीं खुलने पर पुनीत कमरे से बाहर आया तो मां को फंदे में लटके देखा। उसने दोस्त व पड़ोस में रहने वाले लोगों को सूचना दी। इसके बाद सुनीता को आरआर अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने सुनीत को मृत घोषित कर दिया। पुलिस को ड्राइंग रूम में सुसाइड नोट मिला है। सुनीता ने किसी सीईओ को संबोधित करते हुए सुसाइड नोट लिखा है। इसमें सीईओ से कहा है कि वह उसके बेटे का ध्यान रखे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कार्रवाई की जाएगी।