फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lakhs of passengers leave by trains from Delhi to Purvanchal to celebrate Diwali 2023

Diwali 2023: दिल्ली से पूर्वांचल की तरफ लाखों यात्री ट्रेनों से रवाना, खचाखच भरी थी सभी गाड़ियां; छठ पूजा बाकी

Sat, 11 Nov 2023 08:14 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sat, 11 Nov 2023 08:14 PM IST
सार

दीपावली मनाने के लिए लाखों यात्री ट्रेनों से घर की तरफ रवाना हो गए। यात्रियों की तादाद के सामने रेलवे की सभी तैयारियां छोटी साबित हो रही थी। यात्रियों की तादाद को देखते हुए रेलवे की अब असल चुनौती छठ पूजा को लेकर है। इसे लेकर भी रेलवे ने अभी से कमर कस ली है।

विज्ञापन
Lakhs of passengers leave by trains from Delhi to Purvanchal to celebrate Diwali 2023
यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली मनाने के लिए पूर्वांचल दिशा की तरफ बड़ा जत्था ट्रेनों से रवाना हो गया। इस दिशा की तरफ रवाना होने वाली सभी ट्रेनें खचाखच भरी थी। यात्रियों की तादाद के सामने रेलवे की सभी तैयारियां छोटी साबित हो रही थी। हालांकि आरक्षित और अनारक्षित ट्रेनें चलने से मजदूर वर्ग को भी काफी राहत मिली, जिसे जहां जगह मिली, उसने उसी से समझौता कर दूरी तय की। यात्रियों की तादाद को देखते हुए रेलवे की अब असल चुनौती छठ पूजा को लेकर है। इसे लेकर भी रेलवे ने अभी से कमर कस ली है।

विज्ञापन


हर साल की तरह इस बार भी पूर्वांचली बड़ी संख्या में ट्रेनों से त्योहारों में शामिल होने जा रहे हैं। इनकी तादाद को देखते हुए रेलवे ने भी जबरदस्त तैयारियां की हैं। नियमित ट्रेनों के अलावा करीब 26 लाख आरक्षित बर्थ यात्रियों के लिए उपलब्ध कराए हैं। 700 स्पेशल ट्रेनें चल रही हैं। इससे दीपावली और छठ पर्व में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग अपने-अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं। यात्रियों की संख्या को ध्यान में रख रेलवे ने नई दिल्ली-पटना और दिल्ली जंक्शन-आजमगढ़ के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।
विज्ञापन


ट्रेन संख्या 02250 नई दिल्ली-पटना आरक्षित राजधानी स्पेशल 19 और 21 नवंबर को नई दिल्ली से शाम 7:10 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7:30 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 02249 पटना-नई दिल्ली आरक्षित राजधानी स्पेशल 20 और 22 नवंबर को चलेगी। मार्ग में यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा स्टेशन पर ठहरेगी। इसी तरह एक अन्य ट्रेन 02246 नई दिल्ली-पटना गतिशक्ति स्पेशल 18 और 19 नवंबर को चलेगी। नई दिल्ली से देर रात यह ट्रेन 11:45 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर 3:50 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में 02247 पटना जंक्शन-नई दिल्ली 19 और 20 नवंबर को चलेगी। इकोनॉमी वातानुकूलित डिब्बों वाली यह स्पेशल मार्ग में कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा और दानापुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजमगढ़ के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
रेलवे ने आजमगढ़ से दिल्ली के लिए भी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। वातानुकूलित श्रेणी के डिब्बों वाली यह स्पेशल गाड़ी मार्ग में मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, सुल्तानपुर, जौनपुर सिटी और शाहगंज स्टेशनों पर ठहरेगी। ट्रेन संख्या 04037 आजमगढ़-दिल्ली स्पेशल रविवार को आजमगढ़ से दोपहर 12:30 बजे चलेगी और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर तड़के 4:50 बजे पहुंचेगी। इसके अलावा एक अनारक्षित श्रेणी वाली ट्रेन 04536 चंडीगढ़ से कटिहार के लिए 13, 16 और 19 नवंबर को चलेगी। मार्ग में अंबाला, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, सुल्तानपुर, वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए कटिहार पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 05316 दिल्ली-छपरा 15 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच प्रत्येक बुधवार शनिवार को चलेगी। ट्रेन संख्या 04324 योगनगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर स्पेशल 14 नवंबर को चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed