{"_id":"6adb685b88a44d4ce402af26","slug":"lakh-swindled-under-the-pretext-of-earning-money-through-a-whatsapp-group-two-accused-arrested-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-2352-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: व्हाट्सएप ग्रुप से कमाई का झांसा देकर 15.83 लाख ठगे, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: व्हाट्सएप ग्रुप से कमाई का झांसा देकर 15.83 लाख ठगे, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। साइबर पुलिस स्टेशन उत्तर-पूर्वी जिला की टीम ने व्हाट्सएप के जरिये निवेश के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हिमांशु कुमार (23) और अंकित कुमार (30) के रूप में हुई है जो उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के रहने वाले हैं। आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनमें बैंक खातों की खरीद-फरोख्त और साइबर फ्रॉड से जुड़ी चैट पाई गई है। डीसीपी राहुल अलवाल के अनुसार मामला 5 अक्तूबर का है जब पीड़ित निखिल डेढ़ा ने शिकायत दर्ज कराई कि दो व्हाट्सएप ग्रुपों के जरिये उन्हें ऊंचे रिटर्न का लालच देकर 15.83 लाख की ठगी की गई। तकनीकी जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि ठगी की रकम में से 9.60 लाख कृष्णा एंटरप्राइजेज के नाम पर खुले एक बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए थे। इसका प्रोपराइटर हिमांशु कुमार निकला। पूछताछ में हिमांशु ने खुलासा किया कि उसने 25 हजार के लालच में अपने रिश्तेदार अंकित कुमार को अपने बैंक दस्तावेज और लिंक सिम कार्ड सौंप दिए थे। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर अंकित को भी धर दबोचा। पुलिस अब इस सिंडिकेट से जुड़े अन्य आरोपियों और पैसों की आवाजाही (मनी ट्रेल) को खंगालने में जुटी है।