फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lakh on the pretext of unearthing ancestral treasure; three arrested, including a tantric.

Delhi NCR News: पूर्वजों का खजाना निकालने का झांसा देकर बुजुर्ग से ठगे 39.30 लाख, तांत्रिक समेत तीन गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 09:46 PM IST
विज्ञापन
नोट: खबर मुजफ्फरनगर, और गाजियाबाद, यूपी के लिए भी उपयोगी हो सकती है
विज्ञापन

-शाहदरा जिले के स्पेशल स्टाफ ने तीनों आरोपियों को दबोचा, 2.73 लाख कैश, एक स्कोर्पियो, तांत्रिक के कपड़े, फर्जी पहचान के दस्तावेज और अन्य सामान बरामद
-आरोपियों ने पीड़ित के सीमापुरी स्थित घर पर एक फर्जी अनुष्ठान किया, बुजुर्ग को नशीला पदार्थ देकर आरोपी 15 लाख के जेवरात लेकर भागे, यूपीआई और कैश भी लिए
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली।
शाहदरा जिला के सीमापुरी इलाके में 79 साल के एक बुजुर्ग से पूर्वजों का खजाना निकालने के नाम पर 39.30 लाख रुपये ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक तांत्रिक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 2.73 लाख कैश, एक स्कोर्पियो और अन्य सामान बरामद किया है। आरोपियों की पहचान अंबा विहार, मुजफ्फरनगर, यूपी निवासी तहसीन उर्फ कृष्णा पंडित (48) के अलावा इसके दो साथी मयूर विहार, डासना, गाजियाबाद, यूपी निवासी शोएब अली (40) और पश्चिम बंगाल निवासी महाकादर खान (48) के रूप में हुई है। आरोपियों ने बुजुर्ग के घर पर एक अनुष्ठान करवाया।
विज्ञापन

आरोपियों ने बुजुर्ग को नशीला पदार्थ दे दिया। बाद में घर में रखे करीब 15 लाख के जेवरात लेकर आरोपी भाग गए। बाकी रकम आरोपियों ने यूपीआई और कैश के माध्यम से बुजुर्ग से पहले ही ले ली थी। शाहदरा जिले के पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि सीमापुरी थाने में गिरीजेष सिंह (79) नामक एक बुजुर्ग ने 39.30 लाख रुपये ठगी की एक शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि उनकी एक जानकार के जरिए आरोपियों से मुलाकात हुई। आरोपियों ने दावा किया कि उनके घर में पूर्वजों का खजाना दबा हुआ है। अगर वह चाहे तो वह इसको निकाल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे पकड़े गए सभी आरोपी : सीमापुरी थाना पुलिस ने इस संबंध में केस कर जांच शुरू की। बाद में केस की जांच स्पेशल स्टाफ को सौंप दी गई। पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस की मदद ली। बाद में मुख्य आरोपी व तांत्रिक कृष्णा पंडित उर्फ तहसीन को अंबा कॉलोनी, मुजफ्फरनगर से दबोच लिया गया। इसके पास से एक गाड़ी व 2.73 लाख कैश बरामद हुआ। बाद में तहसीन से पूछताछ के बाद पुलिस ने दो अन्य आरोपी शोएब और महाकादर खान को भी दबोच लिया। आरोपियों ने बुजुर्ग से ठगी की बात स्वीकार की। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इन लोगों ने अब तक कितने लोगों के साथ ठगी की है। इनके सीडीआर की पड़ताल की जा रही है।

तहसीन ने बनवाया हुआ था नकली आधार कार्ड : पुलिस ने मुख्य आरोपी तहसीन के पास से दो आधार कार्ड बरामद किए हैं। आरोपी तहसीन ने अपना दूसरा फर्जी आधार कार्ड कृष्णा पंडित के नाम से बनवाया था। इसके अलावा आरोपी असली तांत्रिक लगे, इसके लिए उसने तांत्रिक के कपड़े भी बनवाए थे। वहीं दूसरी ओर आरोपी के पास से 11 अंगूठियां इनमें 7 सोने जैसे दिखने वाली जबकि 4 चांदी जैसी दिखने वाली नकली अंगूठियां बरामद की हैं। इसके अलावा एक पैन कार्ड, एटीएम, दो मोबाइल फोन और अन्य सामान भी बरामद किया गया है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि इन लोगों ने कितने लोगों के साथ अब तक ठगी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article