हुआ कुछ ऐसा, स्कूल में ही खुदकुशी करने लगी टीचर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित शालीमार गार्डन के एक स्कूल की टीचर ने सहेली के पति से परेशान होकर दवा का ओवरडोज लेकर सुसाइड की कोशिश की। बुधवार सुबह दस बजे स्कूल में हुई इस घटना से प्रबंधन के होश उड़ गए।
आनन-फानन उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है। टीचर का आरोप है कि उसकी सहेली का पति रोज रास्ते में रोककर उसे तंग करता है।
साथ ही शिकायत करने पर उसे और पति को जान से मारने की धमकी देता है। स्कूल स्टॉफ की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिक्षिका के बयान लेकर जांच शुरू कर दी है। राजनगर एक्सटेंशन निवासी महिला ने बताया कि वह शालीमार गार्डन के एक स्कूल में टीचर है। उसकी सहेली का पति पिछले करीब एक साल से उसे रास्ते में छेड़ता है।
सहेली के पति से परेशान टीचर ने की सुसाइड की कोशिश
शुरुआत में यह मजाक लगा मगर जब विरोध किया तो उसने उसे और पति को जान से मारने की धमकी दी। उसकी हरकतें असहनीय होने पर डिप्रेशन में आ गई। शिक्षिका ने बताया कि उसने कुछ माह पहले थाना सिहानी गेट में मामले की शिकायत दी थी।
पुलिस ने आरोपी को बुलाया भी मगर बाद में छोड़ दिया। जिसके बाद से वह उन्हें और धमकाने लगा। साथ ही पुलिस से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने की बात कहकर धमकी देने लगा।
इसलिए डायबिटीज की गोलियां खाकर सुसाइड का फैसला किया। एसपी सिटी अजयपाल ने बताया कि शिक्षिका की शिकायत दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अगर पुलिसकर्मियों की ओर से लापरवाही हुई है, तो उनपर भी कार्रवाई की जाएगी।