फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lady police officer beats parshad

घर का रैंप टूटा तो आपा खो बैठी महिला दरोगा

Mon, 08 Jun 2015 08:05 PM IST
Updated Mon, 08 Jun 2015 08:05 PM IST
विज्ञापन
Lady police officer beats parshad

गाजियाबाद के राकेश मार्ग पर शनिवार को नालों की सफाई के दौरान निगमकर्मियों से महिला दरोगा नीता शर्मा के मकान का रैंप क्या टूटा, वे आपा खो बैठीं।

विज्ञापन


आरोप है कि महिला दरोगा ने रविवार सुबह सपा के स्थानीय पार्षद शेखर त्यागी की पिटाई कर दी। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ।

नाराज पार्षद और उनके समर्थकों ने पहले दरोगा के घर के बाहर धरना दिया, फिर सिहानी गेट कोतवाली में मारपीट की एफआईआर लिखाई। दूसरी तरफ, शाम को महिला दरोगा ने भी पार्षद के खिलाफ छेड़छाड़ और अभद्रता करने की तहरीर दी।

विज्ञापन

स्कूटी पर पार्षद को तलाश रही थी दरोगा

Lady police officer beats parshad

पार्षद का आरोप है कि महिला दरोगा को यह शक है कि उनका रैंप उनकी शह पर तोड़ा गया है, जबकि यह नगर निगम का अभियान है, उनका इससे कोई मतलब नहीं।

इसके अलावा निगमकर्मियों ने उनका ही रैंप नहीं तोड़ा, बाकी मकानों और दुकानों के भी अतिक्रमण किए हुए रैंप तोड़े। महिला दरोगा सुबह से ही उन्हें स्कूटी पर तलाश रही थी।

पहले उन्होंने घर आकर गालियां दीं, फिर रास्ते में मिलने पर उनके साथ मारपीट की। महिला दरोगा के साथ चार लोग और थे, जिन्हें वे सामने आने पर पहचान सकते हैं।

'पार्षद ने मेरे साथ की थी छेड़छाड़'

Lady police officer beats parshad

उन्होंने उन्हें लाठी-डंडों से पीटा। उनकी चेन भी तोड़ ली। दूसरी तरफ, नोएडा जिले में तैनात महिला दरोगा नीता शर्मा का कहना है कि पार्षद का मारपीट और लूटपाट का आरोप बेबुनियाद है।

पार्षद ने ही उनके साथ अभद्रता और छेड़छाड़ की है। उन्होंने थाने में तहरीर दे दी है। एसएचओ सिहानी गेट अशोक सिसौदिया ने बताया कि पार्षद की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला दरोगा की तहरीर की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed