फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lady fallen from eighth floor in naked state dies

नोएडाः जन्मदिवस पर मिली मौत, रेप की है आशंका

Fri, 11 Dec 2015 04:21 PM IST
Updated Fri, 11 Dec 2015 04:21 PM IST
विज्ञापन
lady fallen from eighth floor in naked state dies

नोएडा सेक्टर-सौ स्थित लोटस बॉलीवर्ड अपार्टमेंट की आंठवी मंजिल से नग्न हालत में गिरकर युवती की मौत हो गई। घटना कोतवाली सेक्टर-39 क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात की है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ये घटना बीती रात करीब 2:30 बजे की है। जिस हालत में युवती की लाश मिली उससे ये शंका जताई जा रही है कि उसके साथ रेप कर उसे फेंका गया है।
विज्ञापन


बता दें कि यह वही अपार्टमेंट है जहां दिल्ली के स्पेशल सेल के एसीपी अमित कुमार सिंह ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की थी और इसके बाद उनकी पत्नी ने अपने फ्लैट से छलांग लगा लिया था। इससे पूर्व एमिटी के छात्रों की हत्या भी इसी अपार्टमेंट में हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्तों का जन्मदिन मनाने आई थी युवती

lady fallen from eighth floor in naked state dies

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवती मूल रूप से पंजाब के मुक्‍तसर की रहने वाली थी और दिल्ली में रह रही थी। बीबीए की पढ़ाई करने के बाद वह बैंक में काम कर रही थी।

बृहस्‍पतिवार रात को वह दोस्‍तों के साथ जन्‍मदिन मनाने के लिए सेक्‍टर सौ स्थित अपार्टमेंट में आई थी। उसके दोस्त अपार्टमेंट के आंठवे फ़लोर पर स्थित एक फ़लैट में रहते हैं।

पुलिस के अनुसार उन दो दोस्‍तों के अलावा हादसे के समय दो अन्य युवक भी फ्लैट में मौजूद थे। पुलिस अभी ये जांच कर रही है कि ये हत्‍या है या हादसा। पुलिस ने बताया कि पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

पुलिस दुष्‍कर्म की आशंका से भी इंकार नहीं कर रही है। पिछले दो महीने में इस अपार्टमेंट में पांच मौतें हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed