फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lady doctor of fortis hospital accused

महिला डॉक्टर ने किया 'ऐसा काम' कि मिलेगी सजा

Tue, 04 Nov 2014 07:56 AM IST
Updated Tue, 04 Nov 2014 07:56 AM IST
विज्ञापन
lady doctor of fortis hospital accused

ऑपरेशन के दौरान महिला मरीज के पेट में तौलिए जैसी लंबी पट्टी छूटने के मामले में सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल की डॉक्टर दोषी पाई गई हैं।

विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में गठित जांच कमेटी ने दोनों पक्षों के बयान लेने के बाद डॉक्टर की गलती पाई है। कमेटी ने डीएम को जांच रिपोर्ट सौंप दी है।

सिटी मजिस्ट्रेट केपी सिंह ने बताया कि जांच पूरी हो गई है। इसमें डॉक्टर दोषी पाई गई हैं। डीएम की ओर से कार्रवाई संबंधी जो भी आदेश आएंगे, उसके आधार पर अगला कदम उठाया जाएगा।

विज्ञापन

ऑपरेशन के बाद होने लगी उल्टी और दर्द

lady doctor of fortis hospital accused

कमेटी की सदस्या एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शशि कुमारी ने बताया कि डब्लूएचओ के मुताबिक इस तरह के मामलों में मुआवजे का प्रावधान है।

बता दें कि 22 दिसंबर 2013 को फोर्टिस अस्पताल में नम्रता भार्गव की ऑपरेशन द्वारा डिलीवरी हुई थी। डिलीवरी डॉ. मोनिका ने की थी।

ऑपरेशन के बाद महिला को उल्टी और पेट में दर्द शुरू हुआ, जो बढ़ता गया। 30 जून 2014 को दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में ऑपरेशन करके पट्टी को निकाला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed