{"_id":"2b6c52b845a955c141ab148c560ede27","slug":"lady-depressed-by-health-committed-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं हो रही थी शादी तो कर ली आत्महत्या!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं हो रही थी शादी तो कर ली आत्महत्या!
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Sat, 31 May 2014 12:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा कोतवाली के डाढ़ा गांव में एक युवती ने बीमारी से तंग आकर फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फर्रूखाबाद निवासी सुनील पत्नी के साथ डाढ़ा गांव में रहता है।
सुनील वहां एक जूता कंपनी में काम करता है और उसके साथ कुछ महीने से उसकी बहन मंगला (22) भी रहती थी।
यह भी पढ़ें: पति समेत परिवार के पांच लोगों ने किया गैंगरेप!
मंगला काफी दिन से बीमार थी जिस कारण वह कमजोर होती जा रही थी। जिससे उसकी शादी भी नहीं हो रही थी और इसी बात से परेशान होकर बृहस्पतिवार रात को जब उसके भइया-भाभी काम पर चले गए तब उसने फांसी लगा ली।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि मंगला का इलाज कराने के लिए सुनील उसे ग्रेनो लाया था। लेकिन इलाज से कोई फायदा नहीं हो रहा था।
इससे वह मानसिक तनाव में चली गई और उसी के कारण उसने फांसी लगाकर जान दे दी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।