इस अलग अंदाज से महिलाओं ने मांगा CM से इस्तीफा..
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं के प्रति बढ़ते जघन्य अपराधों के विरोध में बृहस्पतिवार को बल्लभगढ़ की पूर्व विधायक कुमारी शारदा राठौर के नेतृत्व में महिलाओं ने सेक्टर-12 लघु सचिवालय पर हाथों में चूड़ियां लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
इस दौरान प्रदर्शनकारी महिलाओं ने जिला उपायुक्त अतुल कुमार को चूड़ियां देते हुए उन्हें मुख्यमंत्री मनोहर लाल तक पहुंचाने और उनके इस्तीफे की मांग की। महिलाओं ने जिला उपायुक्त अतुल कुमार को राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा।
महिलाओं को संबोधित करते हुए शारदा राठौर ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाले बेटियों व महिलाओं के नाम पर सत्ता में तो आ गए, मगर अब उनकी सुरक्षा में नाकाम हो रहे हैं। उनके राज में बेटियां ही प्रतिदिन सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हो रही है।
गैंगरेप की घटना से बड़ा कोई अपराध नहीं हो सकता ..
उन्होंने कहा कि राजीव गांधी चौक, ओल्ड फरीदाबाद से सरेआम युवती को अगवाकर गैंगरेप की घटना से बड़ा कोई अपराध नहीं हो सकता और ऐसी घटनाओं ने जहां प्रदेश की जनता को झकझोर कर रख दिया है, वहीं मानवता को शर्मसार किया है।
सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री से तुरंत इस्तीफे की मांग करते हुए जिला उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
महिलाओं ने रोष प्रदर्शित करते हुए उपायुक्त को मुख्यमंत्री और उनके मंत्रीमंडल के लिए ढेर सारी चूड़ियां भी भेंट की। इस मौके पर दो महिलाओं ने पुलिस की नाकामी की दास्तान उनके साथ हुई घटनाओं के बारे में सुना कर बताई।
महिलाएं नारे लगाते हुए उपायुक्त कार्यालय में घुस गई और पुलिस के साथ भी उनकी धक्का-मुक्की हुई। इस मौके पर कांग्रेस नेत्री साधना सिंह, हरदम देवी, निहाला, राजबाला, सुषमा, धर्मवती, सगीरन, सरला, आशा टोंगर, लक्ष्मी, मालवती पांचाल, किरण, राजवती, मंजू, रेखा, वीरवति, नूरबानो, नफीसा, पूनम, ललिता और आयशा सहित कई महिलाएं मौजूद थीं।