{"_id":"661dfea85012b6adf8fa9d3e11448eea","slug":"labour-medical-chekcup-in-rupees-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 रुपये में ईलाज, ब्लड टेस्ट के भी लगेंगे 10 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 रुपये में ईलाज, ब्लड टेस्ट के भी लगेंगे 10 रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 28 Mar 2014 02:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रमिकों को सस्ता इलाज मुहैया करवाने के लिए नोएडा इंटरप्रिनियोर्स एसोसिएशन और भारत विकास परिषद ने आधुनिक टेस्ट लैब की शुरुआत की है।
विज्ञापन
दस रुपये में एमबीबीएस डॉक्टर से परामर्श मिलेगा, जबकि ब्लड टेस्ट करवाने के लिए भी दस रुपये ही देने होंगे। एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन और भारत विकास परिषद के अध्यक्ष ओपी राठी ने बताया कि सेक्टर छह एनईए कार्यालय में डायग्नोस्टिक सेंटर में इलाज सिर्फ दस रुपये में मिलेगा। इसमें डॉक्टर से परामर्श और तीन दिन की दवा शामिल रहेगी।
विज्ञापन
इसके अलावा जो भी ब्लड टेस्ट होने होंगे उसके लिए भी दस रुपये अतिरिक्त देने होंगे। उन्होंने बताया एक अप्रैल से इसकी शुरुआत होगी और सुबह नौ से दो बजे तक डॉक्टर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
वहीं, 30 अप्रैल को सरस्वती शिशु मंदिर सेक्टर-12 में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर सुनील सेठ, विकास अग्रवाल, प्रताप मेहता, विनय शर्मा, पंकज जिंदल, टीएन गोविल, टीएन चौरसिया, सुशील भारद्वाज आदि मौजूद रहे।