{"_id":"c2da0c84bb5b87036af3a344b825eb7b","slug":"labour-got-dead-on-accident-by-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी और बच्चे के सामने बस के नीचे कुचल गया उसका सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी और बच्चे के सामने बस के नीचे कुचल गया उसका सिर
अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 14 Feb 2014 11:54 PM IST
विज्ञापन
नोएडा सेक्टर-93 स्थित पुल के पास बस से उतरते समय एक मजदूर के सिर पर बस का पहिया चढ़ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से झांसी निवासी कल्लू सेक्टर-93 में एक कंस्ट्रक्शन साइट पर मजदूरी करता था। 12 फरवरी को उसकी पत्नी और बच्चों को झांसी जाना था। इसके लिए वह दिल्ली बस अड्डे से झांसी जाने के लिए मध्य प्रदेश की प्राइवेट बस में चढ़ा था।
बस अड्डे से यह सोचकर वह अपने बच्चों के साथ बस में बैठ गया कि वह सेक्टर-93 स्थित फरीदाबाद फ्लाई ओवर के पास उतर जाएगा। जैसे ही बस फ्लाई ओवर के पास पहुंची। उसने उतरने के लिए बस रुकवाई।
विज्ञापन
वह बस से उतर ही रहा था, इतने में बस चल पड़ी और वह जमीन पर गिर पड़ा। बस का पिछला पहिया उसके सिर पर चढ़ गया। इसमें उसकी मौत हो गई।
हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। बस में उसकी पत्नी और बच्चे सवार थे। पुलिस ने कल्लू के दामाद जाकिर निवासी श्रीनिवासपुरी दिल्ली की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन