फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   labour dies by falling from 18th floor of building

बिल्डिंग की 18वीं मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत

Sun, 18 May 2014 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 18 May 2014 01:36 AM IST
विज्ञापन
labour dies by falling from 18th floor of building

दिल्ली के मोती नगर इलाके में शनिवार शाम एक कंस्ट्रक्शन कंपनी की निर्माणाधीन इमारत की अठारहवीं मंजिल से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई।

विज्ञापन


मजदूर की मौत से आक्रोषित उसके सहयोगियों ने कंपनी के कार्यालय पर पथराव कर शीशे तोड़ दिए। हंगामा की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम पर भी मजदूरों ने पथराव कर दिया।
विज्ञापन


पथराव की वजह से पुलिस की एक जिप्सी क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारियों ने गुस्साए मजदूरों को शांत करवाया और उन्हें मामला दर्ज करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रणवीर सिंह ने बताया कि इस मामले में निर्माण कार्य कर रही कंपनी के खिलाफ लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्ज कर लिया गया हैं, वहीं हंगामा और पथराव कर रहे मजदूरों के खिलाफ भी दंगा फैलाने का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक शनिवार सवा चार बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक निर्माणाधीन इमारत की अठारहवीं मंजिल से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई है। मजदूर की मौत के बाद से वहां काम कर रहे सैकड़ों मजदूर कंपनी के कार्यालय पर पथराव कर दिया है।


इस सूचना पर पुलिस की टीम वहां पहुंची। पुलिस को देखते ही लोग भड़क गए और कार्यालय पर पथराव कर रहे मजदूरों ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। हालांकि पुलिस ने लोगों को शांत करवाने की कोशिश की, लेकिन मजदूर एक घंटे तक हंगामा करते रहे।

बवाल बढ़ने के बाद मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया गया और मामला को शांत करवाया गया। पुलिस ने बताया कि मरने वाले मजदूर की पहचान अंकित(22) के रूप में हुई है। अंकित घटना के समय पुताई का काम कर रहा था। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed