फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Laborer dies and two injured due to mud fall

Delhi: सीवर लाइन डालने के दौरान मिट्टी गिरने से मजदूर की मौत, दो हुए जख्मी

Thu, 26 Oct 2023 10:38 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 26 Oct 2023 10:38 AM IST
सार

पुलिस ने मजदूरों का बयान लेकर ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया है। पुलिस बाकी मजदूरों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
Laborer dies and two injured due to mud fall
demo pic - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के नेताजी सुभाष प्लेस इलाके में सीवर लाइन डालने के दौरान मिट्टी की ढाय गिरने से तीन मजदूर उसकी चपेट में आ गए। आनन-फानन में मजदूरों को निकालकर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की शिनाख्त रोहित के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस ने मजदूरों का बयान लेकर ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया है। पुलिस बाकी मजदूरों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पिछले करीब दो महीने से एच और आई ब्लॉक, शकूरपुर बस्ती के पास मेन रोड पर जलबोर्ड का ठेकेदार नितिन ठाकुर गहरी सीवर डलवाने का काम करवा रहा है। वहां पर अजय, सत्येंद्र, रोहित, राहुल, शेरपाल व अन्य काम कर रहे थे। मंगलवार को भी काम जारी था। जेसीबी क्रेन चालक संतोष खुदाई कर रहा था। गड्ढे में रोहित और सत्येंद्र सीवर के कनेक्शन जोड़ रहे थे। अचानक मिट्टी का ढेर उन पर गिर गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शेरपाल और राहुल बिना सोचे समझे उनको बचाने के लिए गड्ढे में उतर गए। इस दौरान एक मिट्टी का बड़ा टुकड़ा इन पर गिर गया। मिट्टी में रोहित, सत्येंद्र और अजय दब गए। साथी मजदूर व अन्य लोग तुरंत तीनों घायलों को मिट्टी से निकालकर अस्पताल ले गए। अस्पताल में रोहित को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे में अजय और सत्येंद्र को भी गंभीर चोट लगी है। पुलिस ठेकेदार की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपो ठेकेदार को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed