फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kumar vishwash says, yes at some point we are in hurry

कुमार विश्वास का चौंकाने वाला बयान

Wed, 14 May 2014 08:46 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 14 May 2014 08:46 AM IST
विज्ञापन
kumar vishwash says, yes at some point we are in hurry

एग्जिट पोल बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए को केंद्र में सरकार बनाते हुए दिखा रहा है तब आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने मंगलवार को कहा कि वह मानते हैं कि हमसे दिल्ली में कुछ गलतियां हुई हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिल्ली में जब हम सरकार छोड़ रहे थे तो हमने आम जनता को सही से समझाया नहीं। कुमार विश्वास ने कहा कि हम राजनीति में चुनाव जीतने नहीं आए हैं। चुनाव राजनीति का एक बहुत छोटा हिस्सा मात्र है।
विज्ञापन


लेकिन यहां नेताओं ने राजनीति का मतलब चुनाव ही बना दिया है। नेता चुनाव जीतकर आते हैं और इस काम में लग जाते हैं कि वह अगला चुनाव कैसे जीतेंगे।

लोगों को जागरूक बनाने का काम किया

kumar vishwash says, yes at some point we are in hurry

करीब तीन साल पहले हम इस परंपरा को तोड़ने आए थे। हमने केंद्र की कांग्रेस सरकार की भ्रष्टाचार और विपक्षी बीजेपी के मौन के बारे में लोगों को बताया।

हम लोगों के बीच गए, विरोध प्रदर्शन और धरने किए। इससे लोगों में जागरूकता बढ़ी, जो चुनाव के वोटिंग प्रतिशत में दिख रहा है। बीजेपी ने ब्रांडिंग और मैनेजमेंट में खूब पैसा बहाया और अगर एग्जिट पोल सही होते हैं तो बीजेपी इसमें भी सफल रही।

राहुल गांधी की नींद तो हमने खराब कर दी

kumar vishwash says, yes at some point we are in hurry

कुमार विश्वास ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि हमने राहुल गांधी की नींद खराब कर दी। राहुल गांधी चुनाव वाले दिन सुबह 6 बजे अमेठी पहुंच गए थे इसका मतलब है कि वह 4 बजे हवाई अड्डा पहुंचे होंगे और वहां पर पहुंचने के लिए उन्हें 3 बजे घर से निकलना हुआ होगा और इसके लिए कम से कम 2 बजे उठना तो पड़ेगा ही।

उन्होंने नरेंद्र मोदी पर भी कांग्रेस का सहयोग देने का आरोप लगाया। विश्वास ने कहा कि मोदी ने जानबूझकर अंतिम समय में स्मृति ईरानी को खड़ा किया, जिससे वोट बंट जाये और राहुल गांधी वहां से जीत जाएं। वह खुद रायबरेली प्रचार करने नहीं पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed