{"_id":"59251dbc4f1c1b2144535de2","slug":"kumar-vishwas-takes-dig-on-pakistan-denial-over-their-post-in-nowshera-being-destroyed-by-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान पर बरसे कुमार विश्वास, कहा- शरीफ रहो नहीं तो शरीफा बना दिए जाओगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान पर बरसे कुमार विश्वास, कहा- शरीफ रहो नहीं तो शरीफा बना दिए जाओगे
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 24 May 2017 12:49 PM IST
विज्ञापन
कुमार विश्वास
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय सेना ने मंगलवार को एक वीडियो जारी कर दावा किया कि उसने नौशेरा सेक्टर में उन पाकिस्तानी चौकियों को नेस्तनाबूत कर दिया है, जहां से आतंकियों की घुसपैठ होती है। भारतीय सेना के इन दावों के बाद पाकिस्तान ने इन्हें गलत बताया है।
विज्ञापन
पाकिस्तान के इस इनकार के बाद आम आदमी पार्टी के नेता और कवि कुमार विश्वास ने भी पाकिस्तान को खरी-खरी सुनाई है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, 'नवाज़ मियां, #IndianArmy की ओर से नौशेरा वाली Good Night कबूल करो। शरीफ रहो नहीं तो शरीफा बना दिए जाओगे, यकीन न हो तो जहन्नुम कॉल करके तीन जंग लड़ चुके अपने बुजुर्गों से पूछ लो, वैसे भी लोकल लगेगा तुम्हारे यहां से तो।'
विज्ञापन
नवाज़ मियाँ #IndianArmy 🇮🇳की नौशेरा GN😀शरीफ़ रहो नहीं तो शरीफ़ा बना दिए जाओगे,यक़ीन न हो तो जहन्नुम कॉल करके बुज़ुर्गों से पूछ लो,लोकल लगेगा
विज्ञापन विज्ञापन— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) May 23, 2017
बता दें कि भारत के उस दावे जिसमें उसने पाकिस्तानी पोस्ट उड़ाने की बात की थी के बाद पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के महानिदेशक मेजर जनरल आसिफ गफूर ने ट्वीट किया। उन्होंने कहा नौशेरा सेक्टर में एलओसी पर पाकिस्तानी चौकी को नष्ट करने और नियंत्रण रेखा के पास आम लोगों पर पाकिस्तानी सेना द्वारा गोलीबारी किए जाने के भारतीय दावे गलत हैं।