फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kumar vishwas supporters protested outside the aap party office

..तो इस वजह से विश्वास के समर्थकों ने AAP कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

Sat, 30 Dec 2017 10:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 30 Dec 2017 10:23 AM IST
विज्ञापन
kumar vishwas supporters protested outside the aap party office
kumar vishwas - फोटो : G. pal

राज्य सभा सीट के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के भीतर छिड़ा संघर्ष बृहस्पतिवार को सतह पर आ गया है। वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास की दावेदारी की मांग करते हुए उनके समर्थकों ने पार्टी आफिस पर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

 

हंगामा बढ़ने पर पार्टी ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि बाहर के लोगों ने कार्यालय में कब्जा कर लिया है। लिहाजा इन पर कानूनी कार्रवाई की जाए। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से दफ्तर खाली करने की अपील की, लेकिन पार्टी का अंदरूनी मामला बताते हुए प्रदर्शनकारी मौके पर डटे रहे।

विज्ञापन


उधर, देर शाम कुमार विश्वास ने ट्वीट कर प्रदर्शनकारियों से अपील की कि वह उनके लिए नहीं, पार्टी के बुनियादी असूलों के लिए संघर्ष करें। दिन भर चले हंगामे के बाद विश्वास के अपील करते ही प्रदर्शनकारियों ने आफिस खाली कर दिया। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि उनकी जंग जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पार्टी के भीतर लोकतंत्र कायम रखना जरूरी है। एक व्यक्ति की तानाशाही बर्दाश्त नहीं होगी। वह पार्टी को उनके बुनियादी असूलों पर लौटाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

कार्यकर्ता पार्टी की बुनियाद हैं..

kumar vishwas supporters protested outside the aap party office
kumar vishwas - फोटो : G. pal

लखनऊ से दिल्ली पहुंचे अविनाश वाजपेयी ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की बुनियाद हैं। अगर नींव की ईंट हट गई, तो पूरी इमारत ढह जाएगी। संगठन को साजिशन कमजोर किया जा रहा है।

जबकि विश्वास इसमें मजबूती लाने की कोशिश कर रहे हैं। उनका बैक टू बेसिस सिद्धांत इसी की वकालत करता है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल से अपील की कि पार्टी को हो रहे नुकसान से बचाएं।

पार्टी की तरफ से शिकायत मिलने के बाद भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची। वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की वह दफ्तर खाली करके पूर्व इजाजत से किसी धरना स्थल पर प्रदर्शन करें।

इस पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को लिखित में आवेदन दिया कि यह पार्टी के भीतर का मामला है। वह अपने दफ्तर में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रख रहे हैं। उनका किसी को नुकसान पहुंचाने का कोई इरादा नहीं है।

काफी देर तक पुलिस अधिकारी प्रदर्शनकारियों को समझाते रहे। इस बीच प्रदर्शनकारियों ने टेंट लगाने के साथ लाउडस्पीकर आदि का इंतजाम भी कर लिया।  

हालांकि, पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इस मसले पर कोई भी बात करने से इंकार करता रहा, लेकिन अनौपचारिक रूप से बताया गया कि यह भाजपा प्रायोजित विरोध प्रदर्शन है। इसी वजह से पुलिस कब्जा खाली नहीं करवा रही है।

सोशल मीडिया पर मचा घमासान

kumar vishwas supporters protested outside the aap party office
कुमार विश्वास

पार्टी दफ्तर में पुलिस पहुंचने की सूचना मिलने पर कुमार समर्थकों ने सोशल मीडिया पर हंगामा खड़ा दिया। लोगों ने अपने वीडियो बनाकर ट्वीटर पर शेयर किए। इसमें कहा गया कि वह बाहरी नहीं हैं, आप के समर्थक हैं।

लोगों ने इसे आप नेतृत्व की तानाशाही करार दिया। मनजीत कौर ने कहा कि सीवाईएसएस से जुड़ी हैं। भरतपुर से आई हैं। अब यह कहकर बाहर निकलवाया जा रहा है कि मैं कार्यकर्ता नहीं हूं। 

कुमार विश्वास की प्रदर्शनकारियों से अपील
मैंने आप सब से सदा कहा है, पहले देश, फिर दल, फिर व्यक्ति। आम आदमी पार्टी मुख्यालय पर जमा कार्यकर्ताओं से निवेदन है कि वह स्वराज, बैक टू बैसिक, पारदर्शिता के मुद्दों के लिए संघर्ष करें। मेरे हित-अहित के लिए नहीं। स्मरण रखिए अभिमन्यु के वध में भी उसकी विजय है। -डॉ. कुमार विश्वास 

प्रदर्शनकारी खुद ही लौटे
पार्टी की तरफ से शिकायत की गई है कि कुछ लोग पार्टी दफ्तर में दाखिल हो गए हैं। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। प्रदर्शनकारियों से बातचीत की गई। देर शाम प्रदर्शनकारी मौके से खुद ही हट गए। -मंदीप सिंह रंधावा, डीसीसी, मध्य जिला दिल्ली पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed