फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kumar vishwas not invited in rashtreey kavi sammelan at lal quila by kejriwal government

केजरीवाल सरकार ने फिर कुमार विश्वास को दिया जोर का झटका, राष्ट्रीय कवि सम्मेलन से किया दूर 

Wed, 10 Jan 2018 03:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 10 Jan 2018 03:45 PM IST
विज्ञापन
kumar vishwas not invited in rashtreey kavi sammelan at lal quila by kejriwal government
कुमार विश्वास

आम आदमी पार्टी और कवि कुमार विश्वास में दूरियां लगातार बढ़ती जा रही है। दिल्ली सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में उन्हें आमंत्रण न मिलने से अब एक नया विवाद पैदा हो गया है। 

विज्ञापन


दिल्ली सरकार पिछले तीन साल से राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन कर रही है। पिछले दो कार्यक्रमों में आप नेता और कवि कुमार विश्वास को इसमें अवश्य ही आमंत्रित किया जाता था लेकिन इस बार उन्हें आमंत्रण नहीं ‌दिया गया है। सूत्रों की मानें तो सरकार के इस रवैये से कुमार नाराज हैं।
विज्ञापन


दिल्ली सरकार का कला संस्कृत‌ि विभाग द्वारा आयोजित यह आयोजन आज से दिल्ली के लाल किले में शुरु हो रहा है। हालांकि इस बारे में पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज का कहना है कि आजकल कुमार विश्वास टीवी पर घंटों लंबे इंटरव्यू दे रहे हैं, लोग उन्हें वहीं सुन सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'अभी भी पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी संभाल रहे कुमार'

kumar vishwas not invited in rashtreey kavi sammelan at lal quila by kejriwal government

बाद में इस मामले पर अपनी सफाई देते हुए उन्होंने ये भी कहा कि कुमार और पार्टी के बीच घमासान पार्टी का आंतरिक मामला है और इसे पार्टी के अंदर ही सुलझा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुमार अभी भी राजस्थान इकाई के प्रभारी हैं।

राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में उन्हें आमंत्रित न किए जाने के मसले पर सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कुमार विश्वास आम आदमी पार्टी की संसदीय समिति के सदस्य हैं और उन्हें आमंत्रित न करके उनके कद को छोटा करने का पार्टी का कोई इरादा नही है।

बता दें कि इस हिंदी अकादमी द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन में देशभर के 21 कवियों को आमंत्रित किया गया है। बुधवार को लाल किला परिसर में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का उद्घाटन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed