फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kumar vishwas looks cool with arvind kejriwal.

बागी तेवरों के बीच केजरी के 'करीब' आए विश्वास

Thu, 11 Sep 2014 08:06 AM IST
Updated Thu, 11 Sep 2014 08:06 AM IST
विज्ञापन
kumar vishwas looks cool with arvind kejriwal.

लोकसभा चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक अरविंद केजरीवाल और कुमार विश्वास राजनिवास पर एक साथ दिखे। इस बीच दोनों के बीच दूरियां बढ़ने की खबरें भी आईं। विश्वास के कई बयानों से इसे बल भी मिला। ताजा बयान मंगलवार का था।

विज्ञापन


एक निजी चैनल पर उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में जाने से केजरीवाल रोकते हैं तो वह पार्टी छोड़ देंगे। लेकिन बुधवार को उपराज्यपाल से मुलाकात के दौरान विश्वास की मौजूदगी ने इस तरह की अटकलों पर विराम लगा दिया।
विज्ञापन


पिछले दिनों निजी टीवी चैनल पर प्रसारित होने वाले बिग बॉस कार्यक्रम में हिस्सा लेने को लेकर एक सवाल पर उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल उनके बॉस नहीं हैं। वह कार्यक्रम में जाएंगे या नहीं, यह फैसला केजरीवाल का नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी खुश नजर आए केजरी और विश्वास

kumar vishwas looks cool with arvind kejriwal.
वहीं, मंगलवार को एक टीवी चैनल पर विश्वास ने माना कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सूरत में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में बतौर कवि शिरकत करने की उनकी मंशा है। अगर पार्टी ऐसा करने से रोकती है तो वह पार्टी छोड़ देंगे।


विश्वास के इस बयान से इसकी चर्चा चल निकली कि विश्वास पार्टी छोड़ने का मन बना चुके हैं। ऐसे में बुधवार को सोची-समझी रणनीति के तहत अरविंद केजरीवाल और कुमार विश्वास राजनिवास पहुंचे। इस मौके पर मनीष सिसौदिया, संजय सिंह व गोपाल राय भी थे। लेकिन अरविंद केजरीवाल के बाद सबसे आगे विश्वास भी मुस्कराते हुए दिखाई दिए।

हालांकि, जिस आयोजन में जाने की बात कुमार विश्वास कर रहे थे, उसके आयोजकों का कहना है कि उन्होंने कुमार विश्वास को बुलाया ही नहीं। इस पर विश्वास ने कहा कि उन्हें पहले कहा गया था लेकिन अब आयोजक मना कर रहे हैं तो वह नहीं जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed