फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kumar vishwas and yogendra yadav praises modi.

विश्वास के बाद अब योगेंद्र यादव भी मोदी के मुरीद!

Sat, 25 Oct 2014 12:22 AM IST
Updated Sat, 25 Oct 2014 12:22 AM IST
विज्ञापन
kumar vishwas and yogendra yadav praises modi.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करके लगातार चर्चा में बने रहने वाले आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास के साथ अब योगेंद्र यादव ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफों के पुल बांधे हैं।

विज्ञापन


आप के मुख्य रणनीतिकार और चाणक्य कहे जाने वाले योगेंद्र यादव ने प्रधानमंत्री मोदी की सियाचिन दौरे की तारीफ की है। यादव का कहना है कि मोदी के इस काम की तारीफ सभी पार्टियों को करनी चाहिए।
विज्ञापन


योगेंद्र यादव ने ट्विटर के जरिए खुशी जाहिर करते हुए कहा, "सियाचिन में जवानों के बीच दिवाली मनाना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक अच्छा फैसला है। ये अच्छे संकेत है। सभी को इस फैसले का स्वागत करना चाहिए।"
विज्ञापन
विज्ञापन



हाल ही में योगेंद्र यादव ने विदेश नीति के लचर होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खिंचाई भी की थी। खासकर पाकिस्तान की ओर से लगातार हो रहे सीज फायर उल्लंघन के बाद। यही नहीं, चीनी सेना की घुसपैठ के समय भी आप नेताओं ने मोदी को निशाने पर लिया था।

पढ़िए, PM की तारीफ में क्या बोले कुमार विश्वास?

kumar vishwas and yogendra yadav praises modi.

वहीं, मोदी की तारीफ करके लगातार चर्चा में रहे कुमार विश्वास ने भी प्रधानमंत्री के इस काम की प्रसंशा की है। कुमार विश्वास ने ट्विटर पर लिखा, "कल दिवाली पर सबसे अच्छा क्या लगा? भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सीमा पर सैन्य-सिंह-सूरमाओं के बीच पहुंचना। सकारात्मक पहल! धन्यवाद प्रधानमंत्री जी!"

बता दें कि कुमार विश्वास पर लगातार यह आरोप लगे हैं कि वह भाजपा के प्रति बहुत नरम हैं। इसके पीछे वजह यह भी है कि लोकसभा चुनावों के बाद से अब तक कुमार विश्वास ने कई मौकों पर पीएम मोदी की शान में कसीदे पढ़े हैं। मोदी के जन्मदिन कार्यक्रम पर मिले न्योते में जाने से रोकने सवाल पर कुमार विश्वास ने 'आप' से इस्तीफा देने तक की चेतावनी दे डाली थी।

वैसे आम आदमी पार्टी विभिन्न मुद्दों पर लगातार भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‌आलोचना करती रही है। लोकसभा चुनावों के दौरान मोदी सबसे ज्यादा आप के निशाने पर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed