फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kumar vishvas share news clipping on twitter and showed his anger against party leadership

गुस्साए कुमार विश्वास ने न्यूज क्लिपिंग शेयर कर कहा, उन्हें सरकार से नहीं मतलब...

Fri, 03 Nov 2017 04:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 03 Nov 2017 04:28 PM IST
विज्ञापन
kumar vishvas share news clipping on twitter and showed his anger against party leadership
कुमार विश्वास - फोटो : ANI

आम आदमी पार्टी में चल रहा अंदरुनी कलह रुकने का नाम नहीं ले रहा। अपने ही आलाकमान से नाराज पार्टी के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास ने शुक्रवार को एक ट्वीट कर न्यूज क्लिप शेयर की है।

विज्ञापन


इस न्यूज क्लिप के साथ ही कुमार ने लिखा है ‌कि शुक्रिया, वैसे भी मुझे सरकारों का नहीं, सरोकारों का बुलावा पसंद है। बता दें कि इस क्लिप में उर्दू अकादमी के उपाध्यक्ष माजिर देवबंदी से संबं‌धित एक खबर लिखी हुई है। 
विज्ञापन


इस खबर में माजिर ने सरकार पर आरोप लगाया है कि कुमार विश्वास के खिलाफ बोलने के लिए उन पर दबाव बनाया जा रहा है। माजिर यह भी कहते हैं कि इस कारण से ही अकादमी की पत्रिका में पिछले कुछ महीनों से उनका नाम भी नहीं छप रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

क्यों नाराज हैं कुमार विश्वास

kumar vishvas share news clipping on twitter and showed his anger against party leadership

बता दें कि बृहस्पतिवार को दिल्ली के अलीपुर में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय परिषद की बैठक हुई थी जिसमें कुमार विश्वास के पहुंचने पर अमानतुल्लाह खान के समर्थकों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की थी।

हालांकि इसके जवाब में कुमार के समर्थकों ने भी अमानतुल्लाह खान के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया था। इसके अलावा राष्ट्रीय परिषद की बैठक के दौरान जब पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने उन्हें मंच पर बोलने के लिए आमंत्रित किया तो उन्होंने इससे इनकार कर दिया था।

बता दें कि कुमार विश्वास ने अमानतुल्लाह को पार्टी से निष्का‌सित करने के बाद पार्टी की अनुशासन कमेटी ने उन्हें क्लिन चिट देते हुए उनका निलंबन वापस ले लिया था जिसके बाद कुमार विश्वास ने इस मामले पर खुलकर अपना गुस्सा जाहिर किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed