फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kripalu Maharaj s two daughters and one follower admitted in hospital condition critical

UP: अस्पताल में भर्ती कृपालु महाराज की दो बेटियों और एक अनुयायी की हालत गंभीर, कैंटर ने मारी थी टक्कर

Thu, 28 Nov 2024 09:00 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 28 Nov 2024 09:00 PM IST
सार

पुलिस ने फिरोजाबाद के आरोपी चालक हरेंद्र यादव उर्फ सोनू को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। वहीं पुलिस ने साजिश की शिकायत पर कैंटर मालिक से भी पूछताछ की है।

विज्ञापन
Kripalu Maharaj s two daughters and one follower admitted in hospital condition critical
कृपालु महाराज बेटी विशाखा त्रिपाठी (बाएं से प्रथम) के साथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कृपालु महाराज की तीनों बेटियां दिल्ली एयरपोर्ट से सिंगापुर एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रही थीं। इस दौरान वह हादसे का शिकार हो गईं। कृपालु महाराज के निधन के बाद मृतक डॉ. विशाखा ने पूरी जिम्मेदारी संभाली थी। उनकी सबसे बड़ी बेटी डॉ. विशाखा त्रिपाठी जगद्गुरु कृपालु परिषद की सभी गतिविधियों का मुख्य रूप से संचालन करती थीं। इसलिए उनको जगद्गुरु कृपालु परिषत (भक्ति धाम) का अध्यक्ष भी करीब 11 वर्ष पहले कृपालु महाराज के निधन के बाद बनाया गया था।

विज्ञापन

गौरतलब है कि दिल्ली के द्वारका में सेक्टर-10 की रहने वालीं डॉ. विशाखा त्रिपाठी, उनकी बहनें डॉ. श्यामा त्रिपाठी व डॉ. कृष्णा त्रिपाठी रविवार रात मथुरा के वृंदावन से दिल्ली के लिए चली थीं। उनके साथ चालक संजय मलिक व अनुयायी मथुरा निवासी हंसा पटेल, प्रतापगढ़ निवासी कंचन उर्फ कश्मीरा, दिल्ली निवासी गरिमा, दिल्ली निवासी दीपक भरेजा भी थे। सभी लोग सिंगापुर जाने के लिए वृंदावन से दिल्ली के एयरपोर्ट जा रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दनकौर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे पर आठ किलोमीटर के बोर्ड के पास रविवार रात शराब की खाली बोतल फिरोजाबाद से करनाल लेकर जा रहे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कैंटर ने टोयोटा इनोवा हायक्रॉस कार को टक्कर मार दी थी। इनोवा हायक्रॉस लेफ्ट साइड के क्रैश बैरियर पर चढ़ गई थी। टक्कर के बाद कैंटर इनोवा के आगे मौजूद टोयोटा कैमरी कार पर चढ़ गया था। इससे टोयोटा कैमरी में सवार डॉ. विशाखा त्रिपाठी उसमें दब गईं। वहीं टोयोटा इनोवा हायक्रॉस में सवार डॉ. श्यामा त्रिपाठी व डॉ. कृष्णा त्रिपाठी के अलावा संजय, दीपक भरेजा, दिल्ली निवासी गरिमा गुप्ता, हंसा पटेल, प्रतापगढ़ निवासी कंचन पटेल उर्फ कश्मीरा घायल हो गए थे। सभी को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान डॉ. विशाखा त्रिपाठी की मौत हो गई थी। वहीं दोनों बहनों के हालत गंभीर बनी हुई है। 
 

विज्ञापन

हादसे में घायल प्रतापगढ़ निवासी कंचन पटेल उर्फ कश्मीरा का ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले में चालक प्रवीण की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा-281 (लापरवाही से वाहन चलाने), 125ए (मानव जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालना), धारा-106 (1) (किसी व्यक्ति की मृत्यु के मामले में लापरवाही), धारा-125बी (किसी व्यक्ति की जान या व्यक्तिगत सुरक्षा को जान-बूझकर खतरे में डालने वाला कार्य), धारा-324 (2) शरारती कार्य से व्यक्ति को क्षति पहुंचाने की धाराओं केस दर्ज किया गया था। फिरोजाबाद के आरोपी चालक हरेंद्र यादव उर्फ सोनू को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। वहीं पुलिस ने साजिश की शिकायत पर कैंटर मालिक से भी पूछताछ की है। घटना के बाद फरार हुए चालक ने पुलिस को पूछताछ में गुमराह किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed