फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   korenergy got the orders from 4 companies to establish rooftop solar power plant

कोर एनर्जी को यूपी की 4 कंपनियों से मिले 2.8 मेगावॉट रूफटॉप सोलर पावर प्लांट्स लगाने के ऑर्डर

Thu, 14 Dec 2017 11:03 PM IST
लाल सिंह/अमर उजाला, नोएडा
लाल सिंह/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 14 Dec 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
korenergy got the orders from 4 companies to establish rooftop solar power plant
up installation - फोटो : लाल सिंह

सौर ऊर्जा कंपनी कोर एनर्जी (इंडिया) प्रा. लि. ने उत्तर प्रदेश के औद्योगिक इलाके में चार (4) कपंनियों से रूफटॉप सोलर प्लांट्स लगाने का ठेका हासिल किया है।

विज्ञापन


कुल 2.8 मेगावॉट (MWp) से 1200 किलोवॉट (KWp) क्षमता का रूफटॉप सोलर प्लांट सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र - बुलंदशहर के अपोलो मेटालैक्स लि. में स्थापित किया जा रहा है, वहीं 1200 किलोवॉट (KWp) क्षमता का रूफटॉप सोली प्लांट अपोलो पाइप्स लि. के दादरी औद्योगिक क्षेत्र - गौतम बुद्ध नगर के संयंत्र में लगाया जाएगा।
विज्ञापन


इसके साथ ही ग्रेटर नोएडा में केवी एरोमैटिक्स प्रा. लि. के औद्योगिक शेड्स और मुरादाबाद के चंदौसी स्थित हिंदुस्तान मिंट प्रा. लि. में 200-200 किलोवॉट (KWp) का रूफटॉप सोलर प्लांट्स स्थापित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन संयंत्रों में अधिक दक्षता और परफॉर्मेसं में निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए दुनिया का सर्वात्तम आरईसी सोलर ट्विनपीक मॉड्यूल्स और एबीबी इन्वर्टर्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। ये सिस्टम्स ग्रिड से जुडे़ होंगे और इसमें नेट मीटरिंग का अतिरिक्त लाभ होगा, जिसके परिणामस्वरूप सौर संयंत्रों से पैदा हुई अतिरिक्त बिजली के एवज में इन्हें बिजली बिल में क्रेडिट प्राप्त होगा।

कोर एनर्जी (इंडिया) प्रा. लि. के निदेशक श्री सुशील कुमार सरावगी ने कहा, ‘‘हम समझते हैं कि सौर ऊर्जा आज के समय की जरूरत है, इसलिए हम शून्य प्रदूषण वाले सौर ऊर्जा को अपनाने के लाभों के बारे में लोगां को शिक्षित करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं।

हम उत्तर प्रदेश के औद्योगिक इलाकों में सौर ऊर्जा के फायदे के बारे में नियमित रूप से प्रचार कर रहे हैं। इन परियोजनाओं से हमें यपू में अपनी मौजूदगी को आगे और सुदृढ़ बनाने तथा ग्रीन एनर्जी मिशन की दिशा में हमारे योगदान में मदद मिलेगी।’’

औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए बिजली की शुल्क दरें अन्य क्षेत्रों की तुलना में काफी ज्यादा हैं। लेकिन औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना बहुत सस्ता है आरै सौर ऊर्जा का शुल्क सोलर प्लांट के जीवनकाल में लगभग एकसमान रहने की संभावना है।

उद्योगों के लिए बिजली की उच्च दरें और तेज मूल्यह्रास से उन्हें 4 साल से भी कम समय में इन संयंत्रों स्थापना की लागत वसूली में मदद मिलेगी। इसके अलावा, इन सौर संयंत्रों का जीवनकाल 25 साल से भी अधिक है, जो सौर सिस्टम पर निवेश के निर्णय को भरोसेमंद और लागत प्रभावी बनाता है।

उन्होंने आगे कहा, ‘‘मेक इन इंडिया की दिशा में हमारी प्रतिबद्धता में योगदान करने के हमारे प्रयास में, हम तकनीकी रूप से उत्कृष्ट उत्पादों और डिजाइन, इंजीनियरिंग, स्थापना, संचालन और संयंत्र के रखरखाव में सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, ताकि हमारें ग्राहकों को दीर्घावधि तक अधिकतम रिटर्न मिल सके।’’

के ओ आर एनर्जी (इंडिया) प्राइवेट लिमिटडे के बारे में
केओरआर एनर्जी (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड की आधिकारिक तौर पर शुरूआत 2013 में हुई थी और यह औद्योगिक विषेशज्ञों के व्यापक नेटवर्क की मदद से काम करता है।

कंपनी के पास प्रोजेक्ट डेटाबेस, विनिर्माण डेटाबेस, कॉन्टैक्ट डेटाबेस, प्राइस इंडेक्स और एक डॉक्यूमेंट लाइब्रेरी जैसे जरूरी आंतरिक संसाधन मौजूद हैं। इससे केओआर एनर्जी को जानकारी के आधार पर भारतीय बाजार पर नजर रखने और विश्लेषण करने में मदद मिलती है।


इससे कंपनी को डिजाइन, इंजीनियरिंग, असेंबलिंग, इंटीग्रेशन, इंस्टॉलेशन और टर्नकी एक्जीक्यूशन में विशेषज्ञता के साथ विशेष प्रकार की सौर परियोजनाओं की पेशकश करने में मदद मिलती है। कंपनी की शुरूआत करने के पीछे मूल विचार संस्थानों को पर्यावरण के लिहाज से सुरक्षित अक्षय ऊर्जा प्रौद्योगिकी के माध्यम से बढ़ावा देना, शिक्षित करना और सशक्त बनाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed