{"_id":"589def4d4f1c1b7b0d378a89","slug":"korean-language-studies-in-jamia-next-session","type":"story","status":"publish","title_hn":"जामिया में कोरिया भाषा की पढ़ाई अगले सत्र से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जामिया में कोरिया भाषा की पढ़ाई अगले सत्र से
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली।
Updated Sat, 11 Feb 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
jamia millia
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में अगले सत्र से कोरियन भाषा के सर्टिफिकेट कोर्स के रूप में पढ़ाई होगी। च्वाइस बेस्ट क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) के अंतर्गत यह कोर्स छात्रों को उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
इस कोर्स के माध्यम से भारत में कार्यरत दक्षिण कोरियाई कंपनी में छात्रों को रोजगार के अवसर प्राप्त करने में मदद मिलेगी। दक्षिण कोरिया के राजदूत चो ह्यून ने शुक्रवार को जामिया में भारत और दक्षिण कोरिया के बीच तालमेल: भारतीय छात्रों के लिए अवसर विषय पर व्याख्यान में यह घोषणा की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कोरिया भाषा का कोर्स जामिया के छात्रों के लिए फायदेमंद साबित होगा और भारत में मौजूद दक्षिण कोरिया की 500 कंपनियों में नौकरी पाने के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने सैमसंग का उदाहरण देेते हुए कहा कि यहां आठ हजार कर्मचारी भारतीय हैं, जिसमें से एक हजार दक्षिण कोरिया में ही हैं। इस अवसर पर राजदूत ने छात्रों और फैकल्टी के सवालों के जवाब भी दिए।
विज्ञापन
जामिया के वाइस चांसलर प्रो. तलत अहमद ने कहा कि कोर्स शुरू होने से भारत-दक्षिण कोरिया के संबंधों को भी मजबूती मिलेगी। प्रो. अहमद ने कहा कि इस तरह के व्याख्यान आयोजित कराने के पीछे उद्देश्य छात्रों के ज्ञान को बढ़ाना है।