मूर्ख दिवस पर 'केजरीवाल दिवस' के पोस्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1 अप्रैल से सभी वाकिफ होंगे ही कि इस दिन को मूर्ख दिवस के रूप में मनाया जाता है, लेकिन दिल्ली की सड़कों पर इस दिन ने राजनीतिक रंग ले लिया है।
दिल्ली में भगत सिंह क्रांति सेना ने मुख्यमंत्री केजरीवाल की खिंचाई करते हुए इस दिन को 'केजरीवाल दिवस' बताया है। इसके लिए इस क्रांति सेना ने शहर भर में केजरीवाल के पोस्टर लगाए हैं।
केजरीवाल पर निशाना साधते हुए लगाए गए इन पोस्टर्स में अरविंद केजरीवाल की तस्वीर है जिसमें लिखा गया है कि 'आप सभी दिल्लीवासियों को 1 अप्रैल पर केजरीवाल दिवस की बधाई'।
केजरीवाल दिवस बताकर लगाई गए इस पोस्टर की ये तस्वीर भी खास है। ये उस दिन की तस्वीर हैं जिस दिन केजरीवाल को थप्पड़ मारा गया था, और वो जाकर के राजघाट पर मौन धारण कर बैठ गए थे।
पूरी दिल्ली में लगे हैं केजरीवाल दिवस के पोस्टर
केजरीवाल के ये पोस्टर्स दिल्ली के अकबर रोड और जंतत-मंतर के अलावा कई और जगहों पर लगाए गए हैं। वैसे तो 1 अप्रैल का दिन मूर्ख दिवस के रूप में मनाया जाता है, लेकिन भगत सिंह क्रान्ति सेना द्वारा इसे केजरीवाल दिवस बताकर खास संदेश दिया जा रहा है।
इस भगत सिंह क्रांति सेना नाम की संस्था संदेश दिया है कि केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनाकर आप मूर्ख बन गए हैं। इसी वजह से मूर्ख दिवस को केजरीवाल दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए।
आपको बता दें कि पहली बार नहीं है कि भगत सिंह क्रांति सेना आम आदमी पार्टी के ऊपर हमलावर हुई है। इससे पहले भी कई बार ये संस्था पार्टी पर सीधे तौर पर हमले कर चुकी है। प्रशांत भूषण के कश्मीर पर बयान के बाद उनके ऑफिस में मारपीट करने वाला शख्स भी इसी संस्था से संबंधित था।