ये शख्स बना मजेंटा मेट्रो में सफर करने वाला पहला 'आम यात्री', देखें किराए की पूरी लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉटेनिकल गार्डन से कालाकाजी के लिए सोमवार को पहला टोकन लेने के लिए कई लोग प्रयास कर रहे थे। मगर सबसे पहले टोकन खरीदने में फरीदाबाद निवासी आदित्य कामयाब रहे।
आदित्य ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल राम नाईक और मंत्री समेत समेत करीब 10 वीवीआईपी लोग यात्रा करके गए हों और उसी ट्रेन का सबसे पहला टोकन उन्होंने लिया है।
इसलिए वह अपने आप को पहली ट्रेन की यात्रा करके गौरवशाली महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेट्रो ट्रेन का में सबसे पहली यात्रा का सफर करने के लिए उन्होंने 19 दिसंबर को ही योजना बना ली थी।
वह पहले ही मेट्रो स्टेशन पर आकर खडे़ हो गए थे और जैसे ही आम जनता के लिए यह ट्रेन मिली तो वह सबसे आगे जाकर टिकट की लाइन में खडे़ हो गए और पहला टोकन लिया।
किराया सारणी
बदरपुर बॉर्डर से बॉटेनिकल गार्डन 40 रुपये
तुगलकाबाद से नोएडा सेक्टर-18 40 रुपये
ओल्ड फरीदाबाद से गोल्फ कोर्स 50 रुपये
नेहरू प्लेस से नोएडा सिटी सेंटर 40 रुपये
लाजपत नगर से नोएडा सेक्टर-18 40 रुपये
जसोला अपोलो से मयूर विहार एक्सटेंशन 40 रुपये
बदरपुर बार्डर से नोएडा सिटी सेंटर 50 रुपये