फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Know about Dinesh Arora who testified in Delhi liquor scam sanjay singh

Dinesh Arora: इस शख्स की गवाही ने संजय सिंह को भेजा सलाखों के पीछे, जानें कैसे हुई थी दोनों की मुलाकात

Wed, 04 Oct 2023 08:23 PM IST
श्याम जी. न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Wed, 04 Oct 2023 08:23 PM IST
सार

दिल्ली शराब घोटाले में ईडी ने ज्यसभा सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार किया है। मामले में पहले गिरफ्तार किए जा चुके दिनेश अरोड़ा को सरकारी गवाह बनाया गया था। 

विज्ञापन
Know about Dinesh Arora who testified in Delhi liquor scam sanjay singh
सांसद संजय सिंह और दिनेश अरोड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार किया है। ईडी की टीम ने उनके दिल्ली स्थित आवास पर छापेमारी की थी। पहले इसी मामले में आप नेता के कई करीबियों के भी परिसरों की तलाशी ली गई थी। ईडी ने शराब घोटला मामले में ही दिनेश अरोड़ा को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद अरोड़ा को सरकारी गवाह घोषित किया गया था। पिछले साल शहर की एक अदालत ने इस मामले में अरोड़ा को सरकारी गवाह बनाने के सीबीआई के अनुरोध को स्वीकार कर लिया था।

विज्ञापन


कौन है दिनेश अरोड़ा
दिनेश अरोड़ा ने दिल्ली शराब घोटाले में सरकारी गवाह बनकर अपना बयान दर्ज कराया है। दिनेश अरोड़ा राधा इंडस्ट्रीज के डायरेक्टर हैं और रेस्ट्रोरेंट-बार इंडस्ट्रीज में एक बड़ा नाम है। दिल्ली के हॉजहाउस इलाके में उन्होंने अपना पहला कैफे खोला था। सीबीआई ने अनपी एफआईआर में दिनेश अरोड़ा को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का करीबी बताया था।
विज्ञापन


ऐसे हुई मुलाकात
ईडी के आरोप पत्र के अनुसार, दिल्ली के व्यवसायी दिनेश अरोड़ा, जिन्हें दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में आरोपी के रूप में नामित किया गया था। पहले संजय सिंह की उपस्थिति में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की थी। एक बयान में अरोड़ा ने ईडी को बताया कि उनकी मुलाकात एक कार्यक्रम के दौरान संजय सिंह से हुई थी। इसके बाद वह दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के भी संपर्क में आए थे।  आगे बताया कि यह कार्यक्रम दिल्ली चुनाव से पहले धन जुटाने के लिए आयोजित किया गया था। इस साल मई में ईडी ने सिंह के करीबी सहयोगियों के परिसरों की तलाशी ली थी और उन्होंने आरोप लगाया था कि ईडी ने दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले के संबंध में उनके दो सहयोगियों अजीत त्यागी और सर्वेश मिश्रा के घरों पर छापेमारी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चार्जशीट में इन लोगों के नाम शामिल
पहली चार्जशीट में पहली बार मनीष सिसोदिया का नाम आरोपी के तौर पर सामने आया था। कई अन्य लोग भी शामिल थे। इसके बाद दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े धनशोधन के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विशेष अदालत में दूसरा पूरक आरोपपत्र दाखिल किया है। इसमें तीन व्यक्तियों राघव मगुंटा, राजेश जोशी और गौतम मल्होत्रा के अलावा उनसे जुड़ी पांच कंपनियों को आरोपी बनाया गया है। 


नई शराब नीति लागू होने के बाद मिली थीं शिकायतें
साल 2021-22 की नई शराब नीति लागू होने के बाद कई गड़बड़ियों की शिकायतें मिली थीं। जिसके बाद गृह मंत्रालय के डायरेक्टर ने सीबीआई से शराब घोटाले की जांच कराने का आदेश दिया था। जिसके बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री विनय कुमार सक्सेना को एक लेटर भेजा गया था। जिसमें गड़बड़ियों का जिक्र किया गया था। इसके बाद एलजी ने जांच की मंजूरी दी। इसके बाद से नई शराब नीति की जांच शुरू हुई थी। पहले दिल्ली मुख्य सचिव ने भी इस मामले पर शिकायत की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed