फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   know about all property of atal bihari vajpayee and who will inherit it

अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए अटल जी, कौन होंगे उनके उत्तराधिकारी

Fri, 17 Aug 2018 02:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 17 Aug 2018 02:37 PM IST
विज्ञापन
know about all property of atal bihari vajpayee and who will inherit it
अटल बिहारी वाजपेयी अंतिम यात्रा पर - फोटो : अमर उजाला

देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन गुरुवार(16 अगस्त) को हो गया। उन्होंने 5 बजकर 5 मिनट पर अंतिम सांस ली। वाजपेयी जी 2009 से ही व्हीलचेयर पर थे। अपने पीछे वो एक बड़ी विरासत छोड़ गए, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनका वारिस कौन है...

विज्ञापन


उनके पिता कृष्णबिहारी टीचर और मां कृष्णा देवी घरेलू महिला थीं। उनका परिवार काफी भरा-पूरा था। उनके परिवार में तीन बड़े भाई अवध बिहारी, सदा बिहारी और प्रेम बिहारी वाजपेयी के साथ ही तीन बहनें थीं।
विज्ञापन


अटल जी की शुरुआती शिक्षा सरस्वती शिक्षा मंदिर, बाड़ा में हुई। इसके अलावा उनके कई रिश्तेदार ग्वालियर में भी रहते हैं। इनमें उनकी भांजी करुणा शुक्ला और भतीजी कांति मिश्रा हैं। वहीं, ग्वालियर में अटल जी के भतीजे दीपक वाजपेयी और भांजे सांसद अनूप मिश्रा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे तो अटल जी जीवन भर अविवाहित रहे लेकिन जब वह 1998 में प्रधानमंत्री बने तो उनकी दोस्त राजकुमारी कौल की बेटी और उनकी दत्तक पुत्री नमिता और उनके पति रंजन भट्टाचार्य का परिवार उनके साथ रहने आया।

इतनी थी उनकी संपत्ति

know about all property of atal bihari vajpayee and who will inherit it
नमिता भट्टाचार्य

गौरतलब है कि जब अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री थे तो उन्हें घर की सदस्य बताया जाता था। उनके निधन के बाद जब वाजपेयी जी के आवास से प्रेस रिलीज जारी हुई थी तो उसमें भी राजकुमारी कौल को घर की सदस्य के रूप में संबोधित किया गया।

2004 के लोकसभा चुनाव में अटल जी द्वारा भरे गए शपथ पत्र को आधार बनाए तो उनकी कुल चल संपत्ति 30,99,232.41 रुपये थी। वहीं अगर अचल संपत्ति की बात की जाए तो कुल अचल संपत्ति 28,00,000 रुपये थी।

इसमें ईस्ट ऑफ कैलाश में फ्लैट नं. 509 है। 2004 में जिसकी कीमत 22 लाख रुपए थी। वहीं अटल जी के पैतृक निवास शिंदे की छावनी कमल सिंह का बाग की 2004 के समय कीमत 6 लाख रुपये थी।

वैसे तो अटल जी की वसीयत सामने नहीं आई है। लेकिन अगर बात करें 2005 में संशोधित हिन्दू उत्तराधिकार कानून की तो उसके अनुसार उनकी संपत्ति उनकी दत्तक पुत्री नमिता और दामाद रंजन भट्टाचार्य को मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed