फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   KMP will emerge as industrial corridor in Gurugram

इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के रूप में उभरेंगे केएमपी-केजीपी, गाजियाबाद जाना होगा आसान

Mon, 19 Nov 2018 05:17 AM IST
कुमार हरिओम, अमर उजाला, गुरुग्राम
कुमार हरिओम, अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Mon, 19 Nov 2018 05:17 AM IST
विज्ञापन
KMP will emerge as industrial corridor in Gurugram
केएमपी - फोटो : अमर उजाला

राजधानी दिल्ली के चारों ओर 270 किमी लंबे आउटर रिंग रोड कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) और कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) आने वाले समय में इंडस्ट्रियल कॉरिडर के रूप में उभरेंगे।

विज्ञापन


135 किमी लंबे केएमपी के आसपास आईएमटी मेवात समेत आईएमटी मानेसर का प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र सटा हुआ है। जिसमें मारुति के अलावा हीरो, होंडा, समेत सैकड़ों औद्योगिक इकाइयां हैं। केएमपी के शुरू होने से पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर समेत कई राज्यों से सीधी सेवा जुड़ने से औद्योगिक लिहाज से इसे बेहद अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन


उद्यमियों का मानना है कि इन पूरे सर्कल को इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के तौर पर ही विकसित किया जाएगा। जिसका सीधा फायदा औद्योगिक इकाइयों को मिलेगा। एनसीआर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष एचपी यादव का कहना है कि केएमपी के निर्माण का सबसे अधिक फायदा गुरुग्राम जिले की औद्योगिक इकाइयों को होगा। केएमपी और केजीपी के मध्य आने के चलते आउटर सर्कल में सबसे ज्यादा संपर्क यहीं से रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उद्योग विहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के पैटर्न रिटायर्ड कर्नल राज सिंगला के मुताबिक, आने वाले सालों में केएमपी-केजीपी पूरी तरह इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के तौर पर ही विकसित होगा। केएमपी के शुरू होने से दिल्ली जाने की बजाय वाणिज्यिक वाहनों के आउटर से निकलने से डीजल की खपत में भी कमी आएगी इससे प्रोडक्शन रेट भी कम होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed