{"_id":"d8464c483f1602b7f61ed6c88fd28662","slug":"kladham-festival-painting-start-coloring","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलाधाम महोत्सव : चित्रकारी में रंग भरने शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलाधाम महोत्सव : चित्रकारी में रंग भरने शुरू
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 28 Feb 2014 03:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलाधाम महोत्सव में अब मूर्ति कला के साथ रंगों की छटा बिखरनी शुरू हो गई है। मंगलवार को चित्रकला महोत्सव के शुभारंभ के बाद दूरदराज से आए कलाकारों ने कूची से कैनवास पर रंग भरने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
बनारस, जौनपुर, दिल्ली, रांची, उड़ीसा और छत्तीसगढ़ के कलाकार अपने-अपने प्रदेशों की पृष्ठभूमि को अपने चित्रों में समेट रहे हैं। बनारस से आए प्रणायम सिंह बताते हैं कि वे स्त्री और संत इन दो विषयों पर ही चित्रांकन करते हैं।
विज्ञापन
रांची से आए हरिंद्र ठाकुर कहते हैं कि कलाकार किसी अनोखी दुनिया का नहीं होता, वह जमीन से जुड़ा होता है। हमेशा से वही कलाकार हिट रहा है, जो जमीनी हकीकत को अपनी चित्रकारी में दिखाता है।
विज्ञापन
वे बताते हैं कि जमीन से जुड़ी कला ही करोड़ों के भाव में बिकती है। कला महोत्सव में डा. लाल रत्नाकर वहां पहुंचने वाले छात्रों को कला का महत्व और कूची से कैनवास में रंग भरना बता रहे हैं।