{"_id":"669ef0d40be326daec0232d4","slug":"kisan-andolan-news-today-samyukt-kisan-morcha-announces-march-to-delhi-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन 2.0 की आहट: संयुक्त किसान मोर्चा का दिल्ली कूच का एलान, 15 अगस्त को करेंगे ट्रैक्टर रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन 2.0 की आहट: संयुक्त किसान मोर्चा का दिल्ली कूच का एलान, 15 अगस्त को करेंगे ट्रैक्टर रैली
Tue, 23 Jul 2024 05:22 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 23 Jul 2024 05:22 AM IST
सार
संगठन ने किसानों के दिल्ली कूच का आह्वान करते हुए तीन साल पहले गणतंत्र दिवस की तरह इस बार स्वतंत्रता दिवस पर ट्रैक्टर रैली का आयोजन करने और तीन नए आपराधिक कानूनों की प्रतियां जलाने की घोषणा की है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानूनी गारंटी समेत 12 पुरानी मांगों पर संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने नए सिरे से किसान आंदोलन 2.0 की रणनीति बनाई है। नई रणनीति के तहत एक अगस्त से 22 सितंबर तक एसकेएम पूरे देश में कई विरोध कार्यक्रमों का आयोजन करेगा।
विज्ञापन
संगठन ने किसानों के दिल्ली कूच का आह्वान करते हुए तीन साल पहले गणतंत्र दिवस की तरह इस बार स्वतंत्रता दिवस पर ट्रैक्टर रैली का आयोजन करने और तीन नए आपराधिक कानूनों की प्रतियां जलाने की घोषणा की है।
विज्ञापन
राजधानी के कांस्टिट्यूशन क्लब में बैठक के बाद एसकेएम ने एक अगस्त को राजधानी समेत देशभर के जिला मुख्यालयों में सरकार की अर्थी यात्रा निकालने की घोषणा की है। संगठन ने देशभर के किसानों का हरियाणा सीमा पर आंदोलनरत किसानों के समर्थन में दिल्ली कूच करने का आह्वान किया है। किसान आंदोलन के 200 दिन पूरा होने के मौके पर 31 अगस्त को किसानों का शंभू सीमा समेत अन्य सीमाओं पर दिल्ली कूच के लिए जुटने का आह्वान किया गया है।
विज्ञापन
हरियाणा-यूपी में रैलियां
आंदोलन के दूसरे पड़ाव में एसकेएम ने हरियाणा और यूपी में तीन रैलियां आयोजित करने की घोषणा की है। इसके तहत हरियाणा के जिंद और पीपली में 15 और 22 सितंबर जबकि यूपी के संभल में एक सितंबर को रैली का आयोजन किया जाएगा। गौरतलब है कि हरियाणा में अक्तूबर में विधानसभा चुनाव होने हैं।
सरकार पर छल करने का आरोप: एसकेएम ने सरकार पर छल करने का आरोप लगाते हुए आरपार की जंग की घोषणा की है। गौरतलब है कि किसान एमएसपी पर कानूनी गारंटी देने, आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमे वापस लेने, इस दौरान जिन किसानों का निधन हुआ उनकी स्मृति में स्मारक बनाने, तीनों आपराधिक कानून वापस लेने, विश्व व्यापार संगठन से नाता तोडऩे की मांग कर रहे हैं।