फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kisan agitation will move on the path shown by Bapu and Bhagat Singh

अन्नदाता की आवाजः बापू और भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर बढ़ेगा किसान आंदोलन

Fri, 25 Dec 2020 04:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अभिषेक पांचाल, नई दिल्ली
अभिषेक पांचाल, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 25 Dec 2020 04:44 AM IST
विज्ञापन
Kisan agitation will move on the path shown by Bapu and Bhagat Singh
विरोध की खातिर... - फोटो : amar ujala

किसान आंदोलन के 29 वे दिन गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। हर नए दिन के साथ बॉर्डर पर किसानों की संख्या बढ़ती जा रही है। देश के कई राज्यों से आए अन्नदाता यहां पहुंच रहे हैं। अन्नदाताओं की बढ़ती संख्या के साथ मेडिकल कैंप और लंगर भी बढ़ते जा रहे हैं।

विज्ञापन


दिल्ली मेरठ हाईवे पर किसानों के धरना स्थल पर बना मंच भी रोज नए-नए रूप ले रहा है। अब यह मंच पहले के मुकाबले काफी भव्य हो गया है। इसके एक तरफ किसान मसीहा महेंद्र सिंह टिकैत और दूसरी तरफ शहीद ए आजम भगत सिंह की फोटो लगाई गई है। 
विज्ञापन


सुबह 11 से शाम 5 बजे तक किसान नेता यहां अन्नदाताओं को संबोधित करते हैं। बृहस्पतिवार को किसान नेताओं ने कहा कि अब यह आंदोलन महात्मा गांधी और भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर चल कर आगे बढ़ेगा। अन्नदाताओं का कहना है कि इस आर-पार की लड़ाई में वह अपना बलिदान देने में भी नहीं कतराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन( भाकियू) के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन ने कहा कि यह आंदोलन भारत के इतिहास में याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी किसानों के साथ-साथ देश की जनता को भी इन कृषि कानूनों के प्रति जागरूक होना होगा और इस लड़ाई में किसानों का साथ देना होगा।

किसान नेता राजवीर ने कहा कि हिंदुस्तान का किसान जितना महात्मा गांधी को मानता है उतना ही शहीद भगत सिंह को भी मानता है। उन्होंने कहा कि किसानों का आंदोलन अब इन दोनों महापुरुषों के दिखाए गए रास्तों पर चलकर आगे बढ़ेगा।


किसानों पर चढ़ रहा है देशभक्ति का रंग
जैसे-जैसे स्वतंत्रता दिवस नजदीक आ रहा है गाजीपुर बॉर्डर पर मौजूद किसानों पर देशभक्ति का रंग चढ़ रहा है। इस समय कई शिविरों के बाहर राष्ट्रीय ध्वज लहरा रहे हैं। इन्हीं में एक शिविर में मौजूद किसान परमिंदर ने बताया कि पंजाब के किसानों के परिवारों में कई लोग भारतीय फौज में है। इस समय किसान और जवान दोनों ही अपना फर्ज निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के अंदर देशभक्ति की भावना कूट-कूट कर भरी हुई है। कुछ दिनों में सभी शिविरों के बाहर तिरंगा लहराता नजर आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed