फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kirti azad on india defeat in cricket world cup

'लगता है रविंद्र जडेजा बीसीसीआई के रिश्तेदार हैं'

Sun, 29 Mar 2015 08:49 AM IST
Updated Sun, 29 Mar 2015 08:49 AM IST
विज्ञापन
Kirti azad on india defeat in cricket world cup

पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और सांसद कीर्ति आजाद ने कहा है कि भारतीय क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच में आस्ट्रेलिया से हारी नहीं, बल्कि उसके सामने आत्मसमर्पण किया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया से मिले लक्ष्य का पीछा करना मुश्किल नहीं था। टीम इंडिया आराम से मैच जीत सकती थी, लेकिन किसी भी खिलाड़ी ने अपनी जिम्मेदारी नहीं समझी और सब के सब आउट होते चले गए।
विज्ञापन


आजाद शनिवार को मानव रचना यूनिवर्सिटी में आयोजित कॉरपोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन अवसर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने आए थे।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने वर्ल्ड कप को लेकर बेबाकी से विचार रखे। आजाद ने कहा कि शिखर धवन 45 रन पर खेलते वक्त गैर जिम्मेदार शॉट मारकर आउट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जडेजा पर उठा सवाल

Kirti azad on india defeat in cricket world cup

इसके बाद विराट कोहली भी चलते बने। रविंद्र जडेजा तो लगता है कि वह बीसीसीआई का रिश्तेदार है। जैसा भी है, अच्छा है। उसे तो टीम में खेलना ही होगा। धोनी को अक्षर पटेल को चांस देना चाहिए था।

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि ऑस्ट्रेलिया की टीम हमसे अच्छा खेली थी और हार-जीत तो एक सिक्के के दो पहलू हैं।
आजाद ने कहा कि अनुष्का शर्मा विराट की अच्छी दोस्त हैं। मैदान में किसी के रहने या न रहने से कोई खिलाड़ी अच्छा या बुरा नहीं खेलता। उसे जिम्मेदार ठहराना गलत है।

राज्यसभा की सीटों के लिए लड़ रहे ‘आप’ नेता

Kirti azad on india defeat in cricket world cup

आम आदमी पार्टी में चल रही कलह के बारे में भी सांसद कीर्ति आजाद ने कहा कि यह नाटक सिर्फ राज्य सभा सदस्य बनने के लिए हो रहा है।

उनका दिल्ली की राजनीति से काफी जुड़ाव है। दिल्ली के मुख्यमंत्री से लोगाें को काफी उम्मीदें हैं। अगर वे गलत शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं, तो यह ठीक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed