{"_id":"bbda4232f46d440fc2937e7a128d9338","slug":"kirorimal-college-principal-sp-gupta-is-replaced-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किरोड़ीमल कॉलेज के प्रिंसिपल आरोपों में फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किरोड़ीमल कॉलेज के प्रिंसिपल आरोपों में फंसे
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 01 Jul 2015 05:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट स्टीफंस कॉलेज के प्रोफेसर को जहां छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोप में अपना पद गंवाना पड़ा था, वहीं अब दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज के प्रिंसिपल को वित्तीय आरोपों के चलते हटा दिया गया है।
विज्ञापन
गवर्निंग बॉडी ने एसपी गुप्ता को हटाकर दिनेश खट्टर को प्रिंसिपल बनाया है।बताया जा रहा है कि एसपी गुप्ता वित्तीय अनियमितता के आरोपों का सामना कर रहे थे। इसके बाद गवर्निंग बॉड़ी ने बैठक कर उन्हें हटाने का फैसला लिया।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक यूजीसी ने नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट यानि नेट के लिए 2012-13 में फंड जारी किया था। लेकिन फंड में वित्तीय अनियमितता की शिकायत सामने आई।
विज्ञापन
आरोपों से घिरे एसपी गुप्ता
गवर्निंग बॉडी के एक सदस्य ने बताया कि किरोड़मल कॉलेज के प्रधानाचार्य एसपी गुप्ता को हटाकर मैथ्स डिपार्टमेंट के दिनेश खट्टर को कॉलेज का नया प्रिंसिपल बनाया गया है। वह जल्द ही अपना चार्ज संभालेंगे।
यूजीसी ने एसपी गुप्ता पर लगे आरोपों की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया था। इसके बाद कमेटी की रिपोर्ट में डेढ़ करोड़ रुपए के खर्च में वित्तीय अनियमितता का खुलासा हुआ।
हालांकि गुप्ता डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स में काम करते रहेंगे। गुप्ता को यूजीसी से तीन महीने का समय मिला है।
यूजीसी ने एसपी गुप्ता पर लगे आरोपों की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया था। इसके बाद कमेटी की रिपोर्ट में डेढ़ करोड़ रुपए के खर्च में वित्तीय अनियमितता का खुलासा हुआ।
हालांकि गुप्ता डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स में काम करते रहेंगे। गुप्ता को यूजीसी से तीन महीने का समय मिला है।