फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kiran bedi's role would decide on Monday in Delhi

आज खत्म होगा बेदी की दावेदारी पर सस्पेंस

Mon, 19 Jan 2015 04:44 PM IST
Updated Mon, 19 Jan 2015 04:44 PM IST
विज्ञापन
Kiran bedi's role would decide on Monday in Delhi

पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी को पहले ही पार्टी का चेहरा बना चुकी भाजपा सोमवार को उनकी भावी भूमिका के संबंध में जारी सस्पेंस को खत्म कर देगी।

विज्ञापन


दरअसल, सोमवार को ही पार्टी के संसदीय बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक होनी है। संसदीय बोर्ड की बैठक में जहां बेदी को मुख्यमंत्री पद का परोक्ष या प्रत्यक्ष उम्मीदवार बनाने पर अंतिम फैसला होगा।
विज्ञापन


वहीं उम्मीदवारों के चयन को लेकर हो रही सीईसी की बैठक में यह साफ हो जाएगा कि किरण बेदी आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जा रहा है कि भाजपा दिल्ली विधानसभा चुनाव को किरण बनाम केजरीवाल बनाने के लिए किरण बेदी को कम से कम कैंपेन कमेटी की कमान जरूर देगी।

राजनाथ ने दिया संकेत

Kiran bedi's role would decide on Monday in Delhi

हालांकि, बेदी को सीएम पद का उम्मीदवार नहीं घोषित किए जाने का गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने साफ इशारा कर दिया है। एक साक्षात्कार में इस आशय का इशारा करते हुए गृह मंत्री ने कहा है कि इस बारे में अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है। इस संबंध में  संसदीय बोर्ड की बैठक में अंतिम फैसला होगा।

उल्लेखनीय है कि चुनाव को किरण बनाम केजरीवाल बनाने की अपनी इस रणनीति के तहत पार्टी पहले ही पीएम नरेंद्र मोदी की रैलियों की संख्या चार तक सीमित करने का फैसला कर चुकी है। पहले भाजपा की योजना पीएम की कम से कम 10 रैलियां कराने की थी।

हालांकि माना जा रहा है कि पार्टी में आपसी खींचतान रोकने के लिए पार्टी नेतृत्व फिलहाल बेदी को सीएम उम्मीदवार घोषित करने से बच सकता है।

ऐसे में उन्हें सीधे सीएम पद का उम्मीदवार घोषित करने के बदले कैंपेन कमेटी की कमान देकर मतदाताओं को स्पष्ट संदेश दिया जा सकता है। वैसे भी पार्टी नेतृत्व बेदी के साथ सांसदों और पार्षदों की बैठक कराकर लगातार इस आशय का सियासी संदेश दे रहा है।

स्थानीय नेताओं की नाराजगी दूर करने की हो रही कोशिश

Kiran bedi's role would decide on Monday in Delhi

बेदी को अचानक चुनावी चेहरा बनाने से स्थानीय नेताओं में फैली नाराजगी को भी दूर करने की कोशिशें शुरू हो चुकी हैं। माना जा रहा है कि गृह मंत्री राजनाथ सिंह का बेदी को सीएम उम्मीदवार न बनाने का इशारा नाराजगी थामने की ही कवायद है।

इसके अलावा स्थानीय नेताओं की नाराजगी से होने वाले सियासी नुकसान को थामने के लिए खुद पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कमान संभाल ली है। शाह न सिर्फ तैयारियों का जायजा ले रहे हैं, बल्कि स्थानीय नेताओं पर निगहबानी के लिए वरिष्ठ केंद्रीय नेताओं का भी सहारा ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed