फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bringing Kiran in was a planned BJP startegy for Delhi Elections 2015

'किरण को BJP में लाना सोची-समझी रणनीति'

Tue, 03 Feb 2015 01:31 PM IST
Updated Tue, 03 Feb 2015 01:31 PM IST
विज्ञापन
Bringing Kiran in was a planned BJP startegy for Delhi Elections 2015

दिल्ली के चक्रव्यूह में पिछले कई दिनों से आम आदमी पार्टी के सवालों में घिरी भारतीय जनता पार्टी का बचाव करते ही राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ ने एक अहम बात स्वीकार की है। आप आरोप लगाती रही थी कि किरण बेदी को भाजपा ने हार का ठीकरा फोड़ने के लिए पार्टी में मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन


वहीं अब आरएसएस के मुखपत्र ऑर्गेनाइजर ने एक लेख में स्पष्ट किया है कि भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में अपनी वर्तमान स्थिति को लेकर बेहत चिंतित थी इसी वजह से उसने किरण बेदी को बीजेपी की मुख्यमंत्री उम्मीदवार के तौर पर प्रोजेक्ट किया।
विज्ञापन


आगे पत्र में लिखा है कि उन्हें दिल्ली में बीजेपी के खिलाफ माहौल के बारे में जानकारी मिल रही थी। जिस वजह से भारतीय जनता पार्टी को दिल्ली में मजबूत बनाए रखने के लिए किरण बेदी को बीजेपी ने दिल्ली में चेहरे के रूप में आगे किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किरण बेदी को मुख्यमंत्री के रुप में प्रस्तुत करने भाजपा के चुनावी कैम्पेन को मजबूती मिली और दिल्ली में पार्टी के लिए बनी नकारात्मक विचारों को पार्टी ने दूर करने की कोशिश की।

किरण बेदी के आने से मजबूत हुई भाजपा

Bringing Kiran in was a planned BJP startegy for Delhi Elections 2015

हालांकि किरण बेदी को पार्टी में मुख्यमंत्री को तौर पर पेश करने से दिल्ली बीजेपी के नेताओं में नाराजगी भी केन्द्रीय नेतृत्व को झेलनी पड़ी जिसे दूर कर लिया गया। पत्र का कहना है कि वास्तविक रूप में किरण बेदी के पार्टी में आने से दिल्ली में बीजेपी को एक सकारात्मक ताकत मिली है। अब भाजपा स्टार कैम्पेनर और बूथ लेवल की चुनावी रणनीति दोनों से दिल्ली चुनाव में मजबूत हुई है।


पत्र ये भी लिखता है कि ओबामा के भारत दौरे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विकासनीति से दिल्ली के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मदद मिलेगी। दिल्ली विकास चाहती है। इसमें कोई शक नहीं है कि दिल्ली वाले दिल्ली में विकास के लिए मोदीमैजिक का इंतजार कर रहे हैं। अन्तराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर होती छवि से दिल्ली चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की स्थिति मजबूत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed