फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kiran bedi first exclusive interview.

जानेंगे वजह तो 'अन्ना भी आ जाएंगे लाइन पर'

Tue, 20 Jan 2015 02:14 PM IST
Updated Tue, 20 Jan 2015 02:14 PM IST
विज्ञापन
kiran bedi first exclusive interview.

जानी-मानी पूर्व सुपर कॉप किरण बेदी ने भाजपा के प्रचार की कमान संभाल ली है। उनके आने की आहट से ही दिल्ली के चुनावी मैदान में गर्माहट पैदा हो गई थी, अब वो पूरी तरह से मैदान में हैं।

विज्ञापन


सोमवार को अमर उजाला के संवाददाता नवनीत शरण ने किरण से उनकी तैयारियों और चुनौतियों पर बात की, जिसका उन्होंने अपने अंदाज में बेबाकी से जवाब दिया। पेश है उनसे बातचीत के कुछ अंश।

विज्ञापन


सवाल - आम आदमी पार्टी को यह कहकर नकार दिया कि राजनीति नहीं करूंगी, फिर राजनीति में क्यों?
जवाब - मोदी के नेतृत्व में राजनीति में सकारात्मक बदलाव आया है। भाजपा में मैं सहज हूं।

आपके भाजपा में शामिल होने से कई नेता नाराज हैं?
पार्टी लीडरशिप की वजह से मैं यहां हूं।

मुख्यमंत्री के तौर पर आपकी क्या तैयारी है?
आई एम रेडी टू टेक चैलेंज, दिल्ली के विकास के लिए पूरा खाका तैयार है। 6 पी और 6 एस को महज 60 दिन में लागू कर दिल्ली को समस्याओं से निजात दिलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली मेरे दिल में बसती है

kiran bedi first exclusive interview.

एक नौकरशाह राज्य की सरकार चलाने में कितना सक्षम होगा?
दिल्ली मेरे दिल में बसती है। इंटायर दिल्ली इज माई बीट। दिल्ली के एलजी ऑफिस में स्पेशल सेक्रेटरी होने के नाते 1998-99 के दौरान दिल्ली के लिए काफी कुछ किया है मैंने।

बेहतर शिक्षा के लिए क्या करेंगी?
आप बताएं स्कूल चार बजे के बाद क्यों बंद हो जाते हैं। संकेत साफ था कि स्कूल में भी ईवनिंग शिफ्ट का प्रावधान हो सकेगा।

क्या अन्ना हजारे आपसे नाराज हैं?
ऐसा नहीं है अभी वह लाइन पर नहीं आए हैं, जब जानेंगे कि भाजपा में मैं शामिल क्यों हुई तो लाइन पर आ जाएंगे। मतलब कि अभी फोन लाइन पर नहीं आ रहे हैं। अभी उनसे बातचीत नहीं हो पाई है।

दिल्ली में लागू होगा अन्ना का लोकपाल

kiran bedi first exclusive interview.

अन्ना का लोकपाल क्या दिल्ली में भी लागू होगा?
जरूर लागू होगा। इसकी चर्चा केंद्रीय नेतृत्व से हो चुकी है।

बेहतर विकास के लिए क्या योजना है?
किरण दीदी फॉर ऑल। कोई बेघर नहीं होगा, जहां झुग्गी वहीं मकान बनेगा, अनधिकृत कॉलोनी अधिकृत होंगी और मूलभूत सुविधा से लैस होंगी।

दिल्ली में अगर भाजपा की सरकार बन गई तो सरकार की प्राथमिकता क्या होगी ?
तीस दिन के भीतर 6 पी पर काम होगा। पीपुल, पुलिस, पॉलिटीशियन, प्रीजन, प्रॉसीक्यूशन और प्रेस की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। पैरेंट्स से कहा जाएगा कि वह अपने बच्चों को नैतिक शिक्षा दें, पुलिस व्यवस्था और चाक चौबंद होगी, सरकार चलाने वाले लोगों के व्यवहार में भी बदलाव होगा, कैदियों को जेल में नैतिकता का पाठ पढ़ाया जाएगा, न्यायिक व्यवस्था और मजबूत की जाएगी। दूसरे महीने में 6 एस पर काम शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed