हार-जीत से कोई फर्क नहीं पड़ता: किरण बेदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतगणना से एक दिन पहले सोमवार को भाजपा की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी डैमेज कंट्रोल करने में दिखीं। उन्होंने कहा कि हार जीत से कोई फर्क नहीं पड़ता। वह नतीजों को लेकर नर्वस नहीं हैं, क्योंकि यह उनके हाथ में नहीं है। वह जनता के फैसले का सम्मान करेंगी।
बेदी ने सोमवार को दोपहर बाद अपने विधानसभा क्षेत्र कृष्णा नगर के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि चुनाव में पार्टी की हार होती है, तो वह उसकी जिम्मेदार होंगी और जीत होती है तो उसका श्रेय पार्टी को जाएगा। उन्होंने कहा कि कृष्णा नगर इलाके में काम करती रहेंगी।
हारे तो जिम्मेदारी मेरी होगीः माकन
दिल्ली चुनाव का नतीजा अभी नहीं आया है, लेकिन कांग्रेस नेता अजय माकन हार की जिम्मेदारी लेने को तैयार हैं। माकन का कहना है कि चुनाव के नतीजे अगर एग्जिट पोल जैसे रहे तो वह उसकी जिम्मेदारी लेंगे।
माकन के मुताबिक, मेरा चेहरा आगे रखकर पार्टी लड़ी, मैं जिम्मेदारी और जवाबदेही लेता हूं। माकन की राय में अभी भी सही आंकड़ों पर संशय है, पर ऐसा भी नहीं कि कांग्रेस को कोई दो सीटें दे रहा है और कोई 18।
पिछली बार ही लोग चाहते थे कि अरविंद केजरीवाल सीएम बविधान सभा आने पर माकन का कहना था कि केजरीवाल को दोबारा समर्थन देने का सवाल नहीं उठता।