{"_id":"5e5b612a8ebc3ef39a1db2e0","slug":"kinnar-minu-murder-case-gurugram-postmortem-report-discloses-the-cause-of-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नर मीनू हत्याकांड: कोर्ट जाते समय बरसाई गई थीं चार गोलियां, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नर मीनू हत्याकांड: कोर्ट जाते समय बरसाई गई थीं चार गोलियां, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा
Sun, 01 Mar 2020 12:45 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 01 Mar 2020 12:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम कोर्ट से 500 मीटर की दूरी पर किन्नर मीनू की हत्या के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा आया है। शनिवार को हुए पोस्टमार्टम में सामने आया कि उसे चार गोलियां मारी गई थीं जिसमें से एक आरपार निकल गई। इसमें से दो गोलियां मीनू के चेहरे और गर्दन के पास लगीं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को शव सौंप दिया।
विज्ञापन
मृतक के साथियों का आरोप है कि आरोपियों की पहचान के बावजूद पुलिस अभी तक उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पाई। सहायक पुलिस आयुक्त (शहर) राजेंद्र सिंह ने बताया कि बदमाशों के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है, जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
किन्नर मीनू की मौत के बाद शनिवार को हिसार से उसके रिश्तेदार और परिजन गुरुग्राम पहुंचे। रिश्तेदारों के देरी से पहुंचने के कारण पोस्टमार्टम देर शाम को हो पाया। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर युद्घबीर ने बताया कि मृतक की आंख के नीचे, हाथ, गर्दन और पीठ पर कुल चार गोलियां लगी थीं। इसमें से एक गोली आरपार हो गई थी।
विज्ञापन
गोली से हुए घाव की वजह से उसकी मौत हुई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव उनके परिजनों को सौंप दिया। किन्नर शालिनी ने आरोप लगाया कि मीनू और रजनी के बीच आपसी रंजिश का बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया गया। इसमें आरोपियों की पहचान होने के बावजूद पुलिस उन्हें पकड़ नहीं पा रही है। उन्होंने आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की।
26 फरवरी को कोर्ट में पेशी के लिए आते समय किन्नर मीनू और उसके चार साथियों पर राजीव चौक के पास बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर दिया। हमलावरों की फायरिंग में किन्नर मीनू को चार गोलियां लगीं जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। पुलिस जांच में नवंबर 2018 में खेड़कीदौला टोल प्लाजा के पास किन्नर रजनी हत्याकांड की आपसी रंजिश की बात सामने आई थी। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।