{"_id":"2ba0ee2cc83ddf93c00f6898cf89e6f2","slug":"kills-for-for-not-not-allowing-alcohol-consumption-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने से रोका तो पत्नी को ईंट से कूचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीने से रोका तो पत्नी को ईंट से कूचा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 20 Aug 2014 06:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के जहांगीरपुरी में शराब पीने से मना करने पर एक युवक ने ईंट मारकर पत्नी की हत्या कर दी। जहांगीरपुरी थाने की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चोरी की कई वारदात भी अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, हीना (21) पति इरशाद (34) और दो बच्चों के साथ सीडी पार्क स्थित झुग्गी में रहती थी। सोमवार दोपहर इरशाद शराब पीकर घर पहुंचा। हीना ने उसे शराब पीने से मना किया तो इरशाद का गुस्सा भड़क गया और वह हाथापाई करने लगा।
विज्ञापन
इरशाद ने उसके सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ वार कर दिए। लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। भनक लगते ही इरशाद मौके से भाग गया।
पुलिस ने हीना को बाबू जगजीवन राम अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जहांगीरपुरी थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कके इरशाद को देर रात इलाके से दबोच लिया। आरोपी ने बताया कि उसकी दोनों पत्नियां साथ ही रहती हैं। दूसरी पत्नी हीना शराब पीने को लेकर अक्सर झगड़ा करती थी।
विज्ञापन