{"_id":"f486da1566f0faffba0e76d81fe345c5","slug":"killing-nri-he-was-come-in-marriage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में शामिल होने आए एनआरआई की मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में शामिल होने आए एनआरआई की मिली लाश
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 30 Jan 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्त की शादी में शरीक होने के लिए दुबई से आए एनआरआई सुनील वीरवानी की सूरजपुर स्थित एक होटल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बृहस्पतिवार दोपहर युवक को होटल से अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। एसपी देहात डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शुक्रवार सुबह तक वे आ जाएंगे।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक कि मूल रूप से गुजरात निवासी सुनील वीरवानी दुबई में रहता था। दुबई के ही रहने वाले उसके दोस्त अरविंद की बृहस्पतिवार को शादी थी। सुनील एक अन्य दोस्त निकुंज के साथ शादी में शामिल होने के लिए 27 जनवरी को ग्रेटर नोएडा आया था। दोनों को सूरजपुर टी-प्वाइंट स्थित क्राउन प्लाजा होटल के कमरे में ठहराया गया था।
विज्ञापन
बताया गया है कि बुधवार रात भर सुनील और निकुंज अपने दोस्तों के साथ होटल में खाते पीते रहे और बृहस्पतिवार सुबह सो गए। बृहस्पतिवार को अरविंद की इसी होटल में शादी थी। जब दोपहर करीब एक बजे निकुंज जागा तो उस समय सुनील खर्राटे लेकर सो रहा था।
विज्ञापन
गहरी नींद में होने के चलते निकुंज ने उसे नहीं उठाया। करीब तीन बजे जब उसने देखा तो सुनील को पसीना आ रहा था और उसके हाथ-पैर ठंडे हो गए थे। निकुंज ने अन्य दोस्तों को यह सूचना दी। दोस्त सुनील को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक अरविंद और सुनील कक्षा सात से साथ ही पढ़े थे। तब से ही दोनों की दोस्ती थी। करीब 15 साल से दोनों दुबई में रह रहे थे। शादी के चलते अरविंद को सुनील की मौत के बारे में जानकारी नहीं दी गई। शादी समारोह संपन्न हो जाए, इसलिए उसे सुनील की तबीयत खराब होने और आईसीयू में उसके भर्ती होने की जानकारी दी गई।