फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   killed in accident, relative put up dead body in road

दुर्घटना में मौत, परिजनों ने बीके चौक किया जाम

Fri, 14 Mar 2014 06:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 14 Mar 2014 06:31 PM IST
विज्ञापन
killed in accident, relative put up dead body in road

थाना सदर बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक बुलेट बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौत हो गई। इस घटना से गुस्साए परिजनों ने शुक्रवार शाम पोस्टमार्टम के बाद मोर्चरी से शव लेकर बीके चौक पर रख जाम लगा दिया।

विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि युवक की मौत दुर्घटना में नहीं हुई, उसे साजिश के तहत मारा गया है। जबकि पुलिस का कहना है कि अज्ञात वाहन ने युवक की बुलेट बाइक में टक्कर मारी थी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


घटना बृहस्पतिवार रात की है। जानकारी के अनुसार 20 साल का सोनू उर्फ सन्नी अपने परिजनों के साथ एसजीएम नगर की राजस्थानी कॉलेनी में रहता था। उसका एक भाई व दो बहन हैं, बड़ा भाई रूप सिंह डॉक्टर है। वह कॉलोनी में ही क्लीनिक चलाता है। रूप सिंह ने बताया कि सोनू बाइक मैकेनिक था, वह एनएच-1 चौक स्थित बुलेट बाइक के एक शोरूम में काम करता था।BK jaam
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 8.30 बजे उसे किसी ने बताया कि उसके भाई सोनू का एक्सीडेंट हो गया है, वह सर्वोदय अस्पताल में भर्ती है। जब परिजन वहां पहुंचे तो सोनू की मौत हो चुकी थी।

शुक्रवार दोपहर मृतक के रिश्तेदार व कॉलोनीवासी भारी संख्या में बीके अस्पताल की मोर्चरी में इकट्ठा हुए। परिजनों ने बताया कि सोनू को बृहस्पतिवार दोपहर नवादा गांव से चार लोग बुलेट बाइक ठीक कराने के लिए कार में बैठा कर ले गए थे। जिसके बाद वह बुलेट लेकर लौट रहा था। परिजनों का आरोप है कि सोनू की मौत सड़क दुर्घटना में नहीं बल्कि किसी साजिश के तहत हुई है।

इसी से नाराज लोगों ने मोर्चरी से शव लेने के बाद घर जाते समय बीके अस्पताल के चौक पर शव रख कर जाम लगा दिया। इस दौरान वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा कर जाम खुलवाया।BK jaam


उधर, सदर बल्लभगढ़ पुलिस के जांच अधिकारी श्रीभगवान ने बताया कि बुलेट बाइक पीछे से क्षतिग्रस्त हुई, शुरूआती जांच में लग रहा है कि उसे किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मारी है। फि लहाल मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed