बेटे की चाहत में मां ने ही तकिए से मुंह दबाकर मार डाली बेटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दादरी के नई आबादी मोहल्ले में बेटे की चाहत में मां द्वारा बेटी की हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला ने तीन माह की बच्ची का तकिया से गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची की दम घुटने से मौत होने की पुष्टि हुई है। पति की शिकायत पर रविवार को पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। वहीं बताया जा रहा है कि संदिग्ध हालात में महिला की दो बेटियों की पहले भी मौत हो चुकी।
दादरी थाने के कोतवाल होमसिंह यादव ने बताया कि 5 अक्तूबर को नई आबादी के इरशाद पुत्र वसीम ने सूचना दी कि उसकी तीन माह की बेटी काशिफा पत्नी फरजाना के पास थी।
बाप ने जताई बेटी की हत्या की आशंका
उसी दौरान बेटी की मौत हो गई। इरशाद ने बेटी की हत्या की आशंका जताई। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
तफ्तीश के दौरान तकिये से बच्ची का मुंह दबाकर हत्या करने के साक्ष्य पुलिस को मिले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी दम घुटने से बच्ची की मौत होने की पुष्टि हो गई।
इसके बाद काशिफा की हत्या के आरोप में रविवार को फरजाना को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया।
'पहली दो बेटियों को भी फरजाना ने ही मारा है'
पुलिस पूछताछ में पड़ोसियों ने बताया कि फरजाना को दूसरे बेटे की भी चाहत थी। पड़ोसियों ने आशंका जताई कि पहले की दो बेटियों को भी फरजाना ने ही मारा है।
पुलिस के मुताबिक फरजाना का विवाह 2010 में हुआ था। शादी के बाद उसे दो बेटियां हुई। उनकी भी संदिग्ध हालात में मौत गई थी, लेकिन मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा। इस कारण वजह नहीं पता चल सकी। तीसरी संतान बेटा हुआ। महिला पर जिस बच्ची की हत्या का आरोप है कि वह उसकी चौथी संतान है।
पति का कहना है कि जिस तरह तीन माह की बच्ची की हत्या की है उससे आशंका है कि पहली दो बेटियों को भी फरजाना ने ही मारा है।