फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kidnapping of 3 people including DTC driver.

डीटीसी ड्राइवर समेत तीन को किया अगवा

Sun, 23 Nov 2014 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 23 Nov 2014 02:19 AM IST
विज्ञापन
kidnapping of  3 people including DTC driver.

दिल्ली के कंझावला इलाके में पुलिस की मुखबरी करने के शक में बदमाशों ने डीटीसी ड्राइवर समेत तीन युवकों को अगवा कर लिया। अपहरणकर्ता तीनों को बहादुरगढ़ ले गए, जहां उनकी पिटाई कर नुकसान की भरपाई के लिए छह लाख रुपये देने के लिए कहा।

विज्ञापन


मुखबरी करने की बात स्वीकार नहीं करने पर अपहरणकर्ताओं ने तीनों को अवैध शराब तस्कर बताकर पंजाबी बाग थाना पुलिस के हवाले कर दिया। जांच के दौरान सारी सच्चाई सामने आने के बाद कंझावला थाना पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया। जबकि स्पेशल स्टाफ ने अपहरण करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्वेता चौहान ने बताया कि दीपक राणा, कंझावला डीटीसी डीपो में ड्राइवर है। 11 नवंबर की सुबह उसने कंझावला थाने में अपने साथ दो अन्य लोगों के अगवा किए जाने की शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि 10 नवंबर की रात 2 बजे काम खत्म करने के बाद स्कूटी से गांव घेवरा के लिए निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेट पर उसी गांव के रहने वाले मनोज और राजकुमार मिले। उन्होंने दीपक को गांव तक लिफ्ट देने के लिए कहा। तीनों स्कूटी से निकले ही थे कि जाइलो कार पर सवार पांच छह बदमाशों ने पिस्टल के बल पर तीनों को अगवा कर लिया। बदमाश तीनों को बहादुरगढ़ ले गए। जहां तीनों की जमकर पिटाई की गई। बदमाशों ने उन्हें बताया कि 10 नवंबर को उन्होंने सुल्तानपुरी निवासी पूरन के लिए शराब की खेप भिजवाई थी।

राजकुमार की मुखबरी पर कंझावला पुलिस ने उस खेप को पकड़ लिया और उसके दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी वजह से उसे छह लाख का नुकसान हुआ है। अपहरणकर्ताओं ने तीनों को नुकसान की भरपाई करने के लिए कहा। पिटाई के बावजूद तीनों ने पुलिस से मुखबरी की बात नहीं स्वीकारी। उसके बाद अपहरणकर्ताओं ने 11 नवंबर तड़के पीड़ितों को यह कहकर पंजाबी बाग थाना पुलिस के हवाले कर दिया कि तीनों शराब तस्कर हैं।

पंजाबी बाग थाना पुलिस ने जांच में पाया कि तीनों आरोपी नहीं है बल्कि उनको अगवा किया गया था। पुलिस ने तीनों को छोड़ दिया और उन्हें कंझावला थाने में अपहरण की शिकायत करने को कहा। तीनों पीड़ितों की शिकायत पर कंझावला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। स्पेशल स्टाफ ने मामले की जांच करते हुए आरोपी मुंडका निवासी राजेश उर्र्फ राजे और भिवानी निवासी अमृत को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों ने ही दिया सुराग
मामले की छानबीन के दौरान पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि आरोपी इस बात का जिक्र कर रहे थे कि 10 नवंबर की रात कंझावला थाने पुलिस ने शराब की खेप पकड़ी है, जिसकी वजह से उन्हें छह लाख का नुकसान हुआ है। स्पेशल स्टाफ के निरीक्षक के पी मलिक ने जांच के दौरान उस दिन गिरफ्तार आरोपियों संतराम और योगेश की पहचान की।


उन लोगों ने पूछताछ में खुलासा किया था कि अवैध शराब का खेप मुंडका निवासी राजेश उर्फ राजे ने पूरन के लिए भेजी थी। स्पेशल स्टाफ ने राजेश कर निगरानी शुरू की और शुक्रवार को उसे सहयोगी अमृत के साथ गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल जाइलो कार भी बरामद कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed