फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kidnap girl Sexual assault by miscreants on 7 month

राजस्थान में लड़की को किया किडनैप, चाकू की नोंक पर किया 7 महीने गैंगरेप

Sat, 28 Jul 2018 08:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sat, 28 Jul 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
kidnap girl Sexual assault by miscreants on 7 month
rape

उधार लिए रुपये वापस करने 7 महीने पहले राजस्थान के भीलवाड़ा गई युवती का गाड़ी सवार तीन युवकों ने चाकू की नोक पर अपहरण कर लिया। आरोपी उसे गुजरात ले गए, जहां जंगल में उसके साथ करीब साढ़े 6 महीने तक रखकर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी उसे 15 दिन पहले गुरुग्राम के गांव वजीराबाद लेकर आए। यहां भी उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन


युवती किसी तरह से आरोपियों के चुंगल से निकलकर मां के पास शुक्रवार को पहुंची। उसके बाद पीड़िता ने मां के साथ जाकर महिला थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच के लिए राजस्थान के भीलवाड़ा भेज दिया है। अब पीड़िता का बयान राजस्थान पुलिस ही दर्ज करेगी। इसके बाद मामले में और खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मूलरूप से भीलवाड़ा निवासी करीब साढ़े 18 वर्षीय युवती ने कहा कि वह गांव वजीराबाद स्थित झुग्गियों में अपने माता-पिता के साथ रहती है। उसने भीलवाड़ा के एक व्यक्ति से कुछ रुपये उधार लिए थे। करीब 7 महीने पहले वह  रुपये लौटाने भीलवाड़ा के गांव ओडाखेड़ा पहुंची। वहां एक गाड़ी आकर रुकी, जिसमें से तीन युवक उतरे और चाकू की नोक पर अगवा कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी में एक महिला भी मौजूद थी। आरोपी उसे गुजरात ले गए, जहां उसे एक जंगल में रखा। वहां उसके साथ कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने शिकायत में आरोपियों के नाम दरबार, शिवा व मुकेश बताए हैं। उसने आरोप लगाया कि करीब 15 दिन पहले आरोपी उसे लेकर गांव वजीराबाद पहुंचे। यहां भी उसे एक कमरे में बंद रखा गया और दुष्कर्म किया गया। शुक्रवार को वह किसी तरह से आरोपियों के चुंगल से भाग निकली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed