फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kidnap accused did suicide in police station.

हवालात में मौत: 'मैं बेकसूर हूं, मेरी पत्नी का ध्यान रखना'

Wed, 10 Sep 2014 10:53 PM IST
Updated Wed, 10 Sep 2014 10:53 PM IST
विज्ञापन
kidnap accused did suicide in police station.

गुड़गांव से सटे सोहना में पुलिस थाने की हवालात में अपहरण मामले में गिरफ्तार एक आरोपी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस आरोपी के हवालात में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का दावा कर रही है।

विज्ञापन


जबकि परिजन युवक की मौत पुलिस की पिटाई से होने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने बोर्ड के माध्यम से मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया। घटना बुधवार की है। जिला पलवल के गांव चिल्ला निवासी वसीम उर्फ असालत अली पुत्र ईशा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, हवालात के अंदर बने शौचालय की दीवार पर सुसाइड नोट लिखा मिला है। उसमें युवक ने खुद को बेकसूर बताते हुए दूध व्यापारी पर गलत फंसाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं आरोपी के आखिरी शब्द

kidnap accused did suicide in police station.

शौचालय की दीवार पर सुसाइड नोट में लिखा था। ‘... मै बेकसूर हूं। मुझे झूठा आरोप लगाते हुए फंसाया है। जकरिया मेरी पत्नी का ध्यान रखना...’

मृतक वसीम उर्फ  असालत अली के पिता ईशा ने एक दूध व्यापारी के भाई पर रुपये के लेन-देन को लेकर मार-पिटाई करने का आरोप लगाया है। ईशा का आरोप है कि उसके वसीम पर करीब 60 हजार रुपये हैं। रुपये न मिलने के कारण व्यापारी के भाई ने उसके लड़के को नगर के बाईपास चौक से पकड़ा है।

पहले उसने वसीम की जमकर पिटाई की थी। उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने भी पूछताछ के दौरान वसीम को पीटा। दूध व्यापारी व पुलिस की मार से ही उसके बेटे की मौत हुई है।

छावनी में तब्दील हुआ थाना

kidnap accused did suicide in police station.

सोहना थाना पुलिस जिला मेवात निवासी वसीम के खिलाफ बच्चे के अपहरण का मामला सोहना निवासी दीपचंद पुत्र बाबूलाल की शिकायत पर दर्ज किया था। जानकारी के अनुसार, वसीम अली नगर निवासी दीपचंद के कक्षा आठ में पढ़ने वाले बच्चे वंश को स्कूल में लेने पहुंचा था।

स्कूल के चेयरमैन  ने उसी समय स्कूल की तरफ से वंश के घर पर फोन करके परिजनों से इसकी जानकारी प्राप्त की थी। वंश के परिजन चंद मिनट में ही स्कूल पर पहुंच गए थे। जिन्होंने वसीम को सोहना थाना पुलिस को सौंप दिया था।

बुधवार की सुबह नौ बजे पुलिस प्रशासन की तरफ से भारी संख्या में पुलिस फोर्स बुला ली गई थी। इसके अलावा खेड़कीदौला, बादशाहपुर, भोंडसी सहित अन्य थाने से भी पुलिस को बुलाया गया था।

मौत पर पुलिस मौन
वसीम की मौत पर पुलिस प्रशासन का कोई भी अधिकारी बयान देने को तैयार नही दिखा। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वसीम की मौत हवालात में बने शौचालय में लगी टूटी से करीब छह फुट लंबी पट्टी से गले में फांसी का फंदा लगाकर होना बताया जा रहा है। वसीम मंगलवार को अकेला ही हवालात में बंद था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed